Akola News In Hindi: संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय (SGBAU) की शीतकालीन 2025 परीक्षा में दो या अधिक विषयों के पेपर एक ही दिन पड़ने से विद्यार्थियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा था। छात्रों के निवेदन के बाद विश्वविद्यालय ने शेष विषयों की पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया है और उसकी समय-सारणी व केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
शीतकालीन परीक्षा के दौरान कई विद्यार्थियों के दो या अधिक प्रश्नपत्र एक ही दिन घोषित हो गए थे, जिससे वे परीक्षा नहीं दे पाए।
अमरावती, अकोला, बुलढाणा और यवतमाल जिलों में अलग-अलग केंद्र तय किए गए हैं।
• अमरावती: विद्या भारती कॉलेज, केंद्र क्रमांक 126
• अकोला: शिवाजी कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय, केंद्र क्रमांक 205
• बुलढाणा: जी.एस. कॉलेज, खामगांव, केंद्र क्रमांक 301
• यवतमाल: अमोलकचंद कॉलेज, यवतमाल, केंद्र क्रमांक 401
विद्यार्थियों को पहले जारी किया गया प्रवेशपत्र और परीक्षा क्रमांक ही इस वैकल्पिक परीक्षा के लिए मान्य रहेंगे।
समय-सारणी और केंद्रवार रोल लिस्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।