समृद्धि महामार्ग पर स्कॉर्पियो दुर्घटना, टायर फटने से गाड़ी पलटी, पांच लोग घायल

वाशिम में समृद्धि महामार्ग पर एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टायर फटने से गाड़ी पलट गई, जिसमें पांच लोग घायल हुए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेल इंजन पर रील्स बनाना पड़ा महंगा, मुर्तिजापुर निवासी रील क्रिएटर को न्यायालय ने सुनाई सजा
Published on
Updated on

Washim News: रविवार सुबह लगभग 730 बजे समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर 167 पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी का सामने का टायर अचानक फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया. इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो क्र. जीजे05 जीओ1353 काशी विश्वनाथ से वापी गुजरात जा रही थी. टायर फटने से चालक का नियंत्रण छूट गया और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई.

सौभाग्य से किसी को गंभीर चोट नहीं आई. घायलों में शोएब खान 35, खुशबू निसा शोएब खान 30, अरमान खान 12, जिशान खान 10 और येराना खान 8 सभी निवासी तापी, गुजरात शामिल हैं. दुर्घटना की सूचना मिलते ही समृद्धि महामार्ग की 108 एम्बुलेंस के पायलट आतिश चव्हाण और डॉक्टर नीलेश राठौड़ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को कारंजा उपजिला अस्पताल पहुंचाया.

वहां वैद्यकीय अधिकारी सागर मस्के ने प्राथमिक उपचार कर आगे के इलाज हेतु रेफर किया. इस दौरान सेवा कार्य में श्री गुरु मंदिर एम्बुलेन्स के रमेश देशमुख, समृद्धि एम्बुलेन्स के श्याम घोडेस्वार, आई एकवीरा एम्बुलेन्स के विनोद खोड, कक्षा सेवक विजय शिरसाठ और अधिपारीचारिका पल्लवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.कैप्शन वाशिम. दुर्घटनाग्रस्त वाहन.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com