नाकाबंदी अभियान में 285 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई, 23 शराबियों पर भी लिया एक्शन
अकोला में नाकाबंदी अभियान के तहत 285 वाहन चालकों और 23 शराबियों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की।
Akola District: अकोला जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया.
इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर गड़बड़ी करने वाले 23 व्यक्तियों पर मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस विभाग ने 11 अप्रैल 2026 की शाम 6 बजे से लेकर 12 अप्रैल की रात 2 बजे तक नाकाबंदी की.
इस दौरान विशेष पथक तैयार कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति भंग करने वालों को पकड़ा गया. साथ ही पूरे जिले में नाकाबंदी के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 285 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1,83,750 रुपये का जुर्माना वसूला गया.
सम्बंधित ख़बरें
तंबाकू से दोस्ती नहीं, जिंदगी से कीजिए: हर साल 80 लाख मौतों की वजह तंबाकू, डॉक्टर ने किया सतर्क
अकोला के गीता नगर में आधी रात भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी; दमकल ने टाला बड़ा हादसा
अकोला जिला कारागृह में दो विचाराधीन कैदियों की लगातार मौत से मची खलबली, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
अकोला की श्री गजानन पतसंस्था में 8.97 करोड़ की गड़बड़ी, अध्यक्ष और CEO गिरफ्तार
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे अवैध कृत्यों से दूर रहें और किसी भी अनुचित घटना की जानकारी तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें. पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्पष्ट किया कि कानून तोड़ने वालों पर किसी भी प्रकार की सहानुभूति नहीं दिखाई जाएगी.
उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही शहर में शांति और व्यवस्था कायम रह सकती है. यह जानकारी शहर यातायात नियंत्रण शाखा, अकोला के पुलिस निरीक्षक मनोज बहुरे ने दी है.
