धार्मिक यात्राओं से MSRTC की हुई मोटी कमाई, 65000 से ज्यादा यात्री पंढरपुर के लिए हुए रवाना

अकोला विभाग के अंतर्गत अकोला जिले के 5 और वाशिम जिले के 4 डिपों से पंढरपुर के लिए बस सेवाएं चलाई गई थी, जिसके कारण सरकार की मोटी कमाई हुई है। इससे सरकार को भारी फायदा हुआ।
Akola Latest News:
अकोला न्यूज
Published on
Updated on

Akola News In Hindi: आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर पंढरपुर में विट‍्ठल दर्शन के लिए हजारों वारकरी पैदल यात्रा करते हैं। इस धार्मिक यात्रा को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल हर वर्ष विशेष एसटी बस सेवाएं उपलब्ध कराता है।

इस वर्ष अकोला विभाग ने 65,115 यात्रियों को पंढरपुर पहुंचाकर कुल 2 करोड़ 8 हजार 763 रुपये की आय अर्जित की है।अकोला विभागीय नियंत्रक कार्यालय के अंतर्गत 9 डिपों से कुल 752 फेरे संचालित किए गए, जिनमें बसों ने 3 लाख 71 हजार 545 किलोमीटर की दूरी तय की।

यात्रियों में वरिष्ठ नागरिक अमृत योजना के 20,000, वरिष्ठ नागरिक योजना के 4,587 और महिला योजना के 14,046 लाभार्थी शामिल थे। इस सेवा से प्राप्त आय में 93 लाख 29 हजार 742 रुपये नकद किराए से और 1 करोड़ 14 लाख 77 हजार 889 रुपये विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से प्राप्त हुए। इस प्रकार विभाग को इस वर्ष 13 लाख का शुद्ध लाभ हुआ है।

अकोला और वाशिम जिलों के डिपो की आय विवरण

अकोला विभाग के अंतर्गत अकोला जिले के 5 और वाशिम जिले के 4 डिपों से पंढरपुर के लिए बस सेवाएं चलाई गईं। इनसे प्राप्त आय इस प्रकार रही।

डिपो का नाम प्राप्त आय

(रुपये)

अकोला डिपो (1) 25,40,187
अकोला डिपो (2) 32,24,593
अकोट डिपो  32,76,371
मुर्तिजापुर डिपो  10,12,051
तेल्हारा डिपो  13,97,870
वाशिम डिपो 28,84,805
मंगरूलपीर डिपो 19,73,046
कारंजा डिपो  23,31,124
रिसोड डिपो  21,67,584

धार्मिक यात्राओं में डिपो की बढ़ी उपयोगिता

इस प्रकार अकोला और वाशिम जिलों के 9 डिपों ने मिलकर कुल 2 करोड़ 8 हजार 763 रुपये की आय प्राप्त की है। यह आंकड़ा न केवल विभागीय सफलता को दर्शाता है, बल्कि धार्मिक यात्राओं में परिवहन सेवा की महत्ता को भी उजागर करता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com