Akola में सिविल सर्जन कार्यालय में कई पद खाली, मरीजों को हो रही दिक्कतें

Akola में Civil Surgeon Office के अंतर्गत कई अहम पद खाली पड़े होने के कारण आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, क्लास 2 के 60 पोस्ट को मंजूरी मिल गई है।
Akola News
अकोला न्यूज
Updated on

Akola News In Hindi: शहर में सिविल सर्जन कार्यालय के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े होने से जनसामान्य को कठिनाई हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्लास 2 के 60 पद मंजूर हैं जिसमें 43 स्थायी हैं तथा ठेका पद्धति से 18 कार्यरत हैं। इसी तरह क्लास वन के 30 पद मंजूर हैं, 11 कार्यरत हैं और 19 पद रिक्त हैं।

इसी तरह क्लास थ्री में 351 पद मंजूर हैं जिसमें 71 रिक्त हैं। क्लास फोर में 179 पद मंजूर हैं और 24 पद रिक्त हैं। वैसे देखा जाए तो सिविल सर्जन कार्यालय के अंतर्गत काफी पद रिक्त पड़ें हैं। जिनमें सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तुरंत भरा जाना चाहिए।

पद भरने हेतु प्रयास जारी

इस बारे में सिविल सर्जन डा आरती कुलवाल से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि, सिविल सर्जन कार्यालय के अंतर्गत कुछ पद रिक्त हैं। उन्हें भरे जाने के लिए लगातार फालोअप और प्रयास जारी है। उम्मीद है कि, जल्दी ही सभी रिक्त पद सरकार द्वारा भरे जाएंगे। लगातार फालोअप का कार्य शुरू हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी में कई पद रिक्त

जिले में कुल 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। जानकारी के अनुसार इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों के काफी पद रिक्त हैं। यह पद शीघ्र भरे जाने चाहिए क्यों कि इन रिक्त पदों के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब कामकाज प्रभावित हो रहा है।

कई पद रिक्त पड़े है

जानकारी के अनुसार जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए औषध निर्माण अधिकारी के 38 पद मंजूर हैं। जिसमें से 33 पद भरे गए हैं और 5 पद अभी भी रिक्त हैं। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के 4 पद मंजूर हैं और चारों पद भरे गए हैं। इसी तरह स्वास्थ्य सेवक (पुरुष) के 151 पद मंजूर हैं जिसमें से 114 पद ही भरे गए हैं तथा 33 पद रिक्त पड़े हुए हैं। इसी तरह स्वास्थ्य सेविकाओं के 287 पद मंजूर हैं जिसमें से 154 पद भरे गए हैं और 133 पद रिक्त पड़े हुए हैं। इसी तरह जिले में चिकित्सा अधिकारी (वर्ग अ) के 67 पद मंजूर किए गए हैं जिसमें से 64 पद भरे गए हैं। अब तीन पद रिक्त हैं। इसी तरह चिकित्सा अधिकारी (वर्ग ब) के 33 पद मंजूर हैं और 33 लोग ही कार्यरत हैं।

स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित दवाएं उपलब्ध, कई पद भरे गए

इस बारे में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा बलीराम गाढ़वे से बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि, फिलहाल जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भरपूर दवाएं उपलब्ध हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं के साथ साथ अन्य जरूरत की वस्तुओं की मांग सरकार से की जाती है। सरकार द्वारा शीघ्र ही संबंधित सामग्री उपलब्ध करवा दी जाती है। इस तरह फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किसी भी वस्तु की कमी नहीं है। इस तरह फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का कार्य नियमानुसार चल रहा है। इसी तरह कुछ रिक्त पद भी भरे गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com