शादी में मिले, प्रपोज किया और उसने लूट लिया; पीड़ित युवक ने बयां की पत्र परिषद में अपनी व्यथा

met in marriage, proposed and he robbed; The aggrieved youth narrated his agony in the letter council
Published on: 
Updated on: 

अकोला. वर्तमान समय में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है जहां लड़कों को लड़कियों द्वारा धोखा दिया जा रहा है. इसी तरह का एक मामला सामने आ है. शेगांव निवासी एक लड़के और लड़की की मुलाकात एक शादी में हुई और मुलाकात प्यार में बदल गई. कुछ साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद मुझे उस लड़की ने धोखा दिया, यह आरोपी राहुल खंडेराव ने शनिवार को सरकारी विश्राम गृह में आयोजित पत्र परिषद में किया है.

उसने कहा कि, 10 दिसंबर 2017 को एक शादी समारोह में खामगांव में उसकी मुलाकात युवती से हुई थी. जब लड़की ने प्रपोज किया तो मैंने उसे 3 दिन बाद स्वीकार कर लिया. ये प्यार का खेल 17 अप्रैल 2022 तक चला. लेकिन तभी लड़की ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया. ब्रेकअप करते हुए लड़की ने अपने माता-पिता से मिलीभगत कर मेरे खिलाफ उरल थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करा दिया. उसने मुझे मारने की भी साजिश रची.

इस मामले में थाने और कोर्ट में मेरी लड़ाई जारी है. हम दोनों शेगांव के रहने वाले हैं और मैंने उसे कई महंगे तोहफे दिए हैं. उसकी परीक्षा के लिए कई जिलों में उसके साथ गया. राहुल ने यह भी कहा कि अब उसे एक बैंक में नौकरी मिल गई है और वहां किसी के साथ उसके संबंध हैं. मुझे फंसाया गया है और मेरे साथ धोखा हुआ है. शारीरिक और मानसिक रूप से मेरी प्रताड़ना की गयी है. इस मामले में लड़की और उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुणे कोर्ट में अर्जी दी गई है, यह जानकारी एड.पप्पू मोरवाल ने दी. 

Navbharat Live
navbharatlive.com