-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Maharashtra School Uniform Policy Teachers Demand Old Rules
गणवेश योजना के नए प्रावधानों पर शिक्षक संघ नाराज, पुराने नियम बहाल करने की मांग
- Written By: आंचल लोखंडे
Free School Uniform Schem: महाराष्ट्र में निःशुल्क स्कूल गणवेश योजना के नए नियमों को लेकर शिक्षकों और स्कूल प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। नए प्रावधान अगले वर्ष से लागू किए जाएं यह मांग की गई है।

School Uniform (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Maharashtra Education Department: चालू शैक्षणिक सत्र से राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क स्कूल गणवेश योजना की प्रक्रिया में कई नए बदलाव किए गए हैं। हालांकि इन नए नियमों के क्रियान्वयन में उचित नियोजन का अभाव दिखाई दे रहा है। नई शर्तों और जटिल प्रक्रियाओं के कारण स्कूल प्रशासन, मुख्याध्यापकों, शिक्षकों तथा स्थानीय महिला बचत समूहों के सामने कई व्यावहारिक और तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं।
इन परिस्थितियों को देखते हुए अखिल महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए पुराने नियमों के अनुसार ही गणवेश योजना लागू की जाए तथा नए प्रावधानों की शुरुआत अगले शैक्षणिक वर्ष से की जाए। संघ का कहना है कि सरकार द्वारा यह निर्णय मई माह के अंतिम सप्ताह में घोषित किया गया, जिसके कारण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बहुत कम समय उपलब्ध हो पाया।
नए प्रावधान अगले वर्ष से लागू करने की मांग
महिला बचत समूहों के लिए इतनी कम अवधि में गणवेश हेतु कपड़े की खरीद, प्रत्येक विद्यार्थी की व्यक्तिगत नाप लेना तथा निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप गणवेश तैयार कर स्कूल शुरू होने तक विद्यार्थियों को उपलब्ध कराना लगभग असंभव है। ऐसे में गणवेश वितरण योजना में देरी होने की आशंका बढ़ गई है और विद्यार्थियों को समय पर गणवेश मिल पाएगा या नहीं, इसको लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून, धोखाधड़ी या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर 10 साल तक की जेल
स्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
यवतमाल में झमाझम बारिश से किसानों को राहत, सोयाबीन-कपास की फसलों में लौटी जान, डैम मे भी पानी का स्तर बढ़ा
नशे के खिलाफ देशव्यापी जंग: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अभियान, फडणवीस बोले- सामूहिक प्रयास से बनेगा स्वस्थ भारत
कपड़े की गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था नहीं
नए नियमों के अनुसार गणवेश निर्माण के लिए कॉटन मिक्स कपड़े का उपयोग अनिवार्य किया गया है। लेकिन बाजार में उपलब्ध कपड़े की गुणवत्ता की जांच करने के लिए स्कूलों के पास कोई तकनीकी व्यवस्था या प्रयोगशाला उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यदि निम्न गुणवत्ता का कपड़ा उपयोग में आता है तो इसकी जिम्मेदारी मुख्याध्यापकों पर आने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
ये भी पढ़े: पुणे रूट पर रेलवे का मेगा ब्लॉक! नागपुर-पुणे एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
शिक्षक संघ ने मांग की है कि सरकार स्वयं अधिकृत कपड़ा आपूर्तिकर्ताओं की नियुक्ति करे अथवा किसी निर्धारित ब्रांड को मान्यता देकर गुणवत्तापूर्ण कपड़े की उपलब्धता सुनिश्चित करे, जिससे विद्यार्थियों को समय पर बेहतर गुणवत्ता के गणवेश मिल सकें और स्कूलों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
Maharashtra school uniform policy teachers demand old rules
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांकीपुर उपचुनाव नतीजे आज: बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर मारेंगे बाजी? AN कॉलेज में वोटों की गिनती शुरू
Aug 03, 2026 | 07:40 AMमहाराष्ट्र में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून, धोखाधड़ी या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर 10 साल तक की जेल
Aug 03, 2026 | 07:34 AMManiesh Paul Birthday: किराए के पैसे तक नहीं थे, आज बॉलीवुड में चमकता है नाम! जानिए मनीष पॉल की कहानी
Aug 03, 2026 | 07:32 AMस्ट्रीट लाइट पर उड़ रहे जनता के पैसे! नागपुर मनपा का भारी-भरकम बिजली बिल, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
Aug 03, 2026 | 07:26 AMदतिया उपचुनाव: परिणाम से ठीक पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पार्टी से निलंबित
Aug 03, 2026 | 07:25 AMPoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
Aug 03, 2026 | 07:21 AMBirthday Horoscope: 3 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे शांत, बुद्धिमान और सफलता पाने वाले, जानें कैसा रहेगा भविष्य
Aug 03, 2026 | 07:16 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM












