खामगांव: जरूरतमंद छात्रों को किताबों का वितरण, महामानव के जयंती अवसर पर डीवायएसपी पाटिल का उपक्रम

डीवायएसपी पाटिल ने आंबेडकर जयंती पर जरूरतमंद छात्रों को किताबें वितरित की। शिक्षा के माध्यम से प्रगति का संदेश दिया गया।
akola-929
Published on: 
Updated on: 

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के जयंती अवसर पर स्पर्धा परीक्षा के तैयारी करने वाले जरूरतमंद छात्रों को नि शुल्क किताबों का वितरण उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रदीप पाटिल के हाथों किया गया. सिम्बॉल ऑफ नॉलेज डा बाबासाहब आंबेडकर अभ्यासिका तहसील क्रीड़ा संकुल तथा ग्रामीण परिसर के तांदुलवाड़ी नांदरी, वझर के छात्रों को स्पर्धा परीक्षा के किताबे दी गई. इस समय अभ्यासिका के संचालक संजय गवई, प्रशांत खरात, सामाजिक कार्यकर्ता नितिन सूर्यवंशी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय के पीएसआय निलेश लबडे, आशा लहासे, पुहेकां मनोज चव्हाण, राजेश डाबेराव, सुधाकर थोरात, नितेश लासुरकर, योगेश कुवारे, विनोद तायडे, पुकां विशाल कोली, सचिन सदाफुले, विकास चव्हाण, प्रविण शेगोकार, मपुकां राधिका पंजाबी समेत आदि उपस्थित थे

संविधान से सभी को मिला समान अवसरगुंजकर कालेज में डॉ. आंबेडकर का किया अभिवादन खामगांव सं. स्वामी विवेकानंद शिक्षण प्रसारक बहुउद्देशीय संस्था संचलित गुंजकर कला, वाणिज्य एव विज्ञान कनिष्ठ तथा वरिष्ठ महाविद्यालय, अवार में विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के 135 वे जयंती उत्साह से मनाई गई. कार्यक्रम के अध्यक्षस्थान पर प्रा. रामकृष्ण गुंजकर थे, तो गुंजकर कॉमर्स एंड सायन्स जूनियर कॉलेज प्राचार्य प्रा. सतीश रायबोले जिजाऊ स्कूल ऑफ स्कॉलर के प्राचार्य रवींद्र मांडवेकर प्रमुखता से उपस्थित थे. आरंभ में बाबासाहब आंबेडकर के प्रतिमा का पूजन कर पुष्पहार अर्पण किया गया.

संस्था के प्रा रामकृष्ण गुंजकर तथा सचिव सौ सुरेखा रामकृष्ण गुंजकर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ. इस समय प्राध्यपकों ने ग्रामीण परिसर के छात्रों को शिक्षा के माध्यम से प्रगति करें, ऐसा आवाहन किया. भारतीय संविधान से सभी को समान का मौका उपलब्ध हुआ, ऐसा मत व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान शिक्षक केशव जुमडे तथा कुणाल हिवराले ने बाबासाहब पर गीत गाया. संचालन कुणाल हिवराले ने किया तो आभार प्रदर्शन विशाल घोडके सर अंत में राष्ट्रगीत से कार्यक्रम का समापन किया गया.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com