-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Katepurna River Accident Drowning Dond Barshitakli Akola
धार्मिक उत्सव में पसरा मातम! अकोला में परिजनों की आंखों के सामने काटेपूर्णा नदी में डूबा युवक
- Written By: अंकिता पटेल
Akola Katepurna River Accident: अकोला के दोनद में काटेपूर्णा नदी में स्नान के दौरान 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान में जुट गया।

अकोला, काटेपूर्णा नदी, डूबने से मौत,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Akola River Drowning Incident: अकोला बार्शीटाकली तहसील के दोनद स्थित काटेपूर्णा नदी में स्नान के दौरान 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना शनिवार को उस समय हुई, जब ज्ञानेश्वर सोलंके (35), निवासी सिरसो गायरान, तहसील मुर्तिजापुर, आसरा माता देवस्थान पर आयोजित धार्मिक उत्सव में शामिल होने के लिए आए थे।
रस्सी के सहारे नदी पार करते समय युवक डूबा
दोपहर में ज्ञानेश्वर सोलंके मंदिर के समीप बह रही काटेपूर्णा नदी में स्नान करने उत्तरे। नदी पार करने के लिए उन्होंने वहां बंधी रस्सी का सहारा लिया और दूसरे किनारे तक पहुंच गए। लौटते समय नदी के बीचोंबीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में डूबने लगे।
देखते ही देखते वे परिजनों की आंखों के सामने पानी में लापता हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना दोनद निवासी सचिन कावरे तथा मुर्तिजापुर निवासी बंटी पिंपले ने तत्काल पिंजर के पुलिस स्टेशन को दी।
सम्बंधित ख़बरें
तेज बारिश का कहर! अकोला में उफनते नाले में बही खड़ी कार, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Maharashtra TET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, 1.5 करोड़ में बेचने की थी तैयारी; मास्टरमाइंड की तलाश जारी
यवतमाल का सावली-अकोला बाजार मार्ग बना हादसों का रास्ता, जर्जर सड़क पर फिर उठी मरम्मत मांग
महाराष्ट्र में PWD सड़कों पर होर्डिंग के नियम सख्त, अब सिर्फ 5 साल के लिए मिलेगी अनुमति
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गजानन राठोड ने मानव सेवा आपत्ती व्यवस्थापन फाउंडेशन, पिंजर प्रमुख एवं लाइफगार्ड दीपक सदाफले से संपर्क कर खोज एवं बचाव दल को मौके पर रवाना किया।
सूचना मिलते ही खोज अभियान शुरू
सूचना मिलते ही दीपक सदाफले ने बिना विलंब किए अपने सहयोगी मयूर सलेदार, शेखर केवट, रोशन सपकाल, अक्षय भड, साहिल देशमुख, सचिन कुकडे, पवन भड और हर्षल वानखडे के साथ आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरण लेकर घटना स्थल पहुंचकर अभियान शुरू किया।
यह भी पढ़ें:-तेज बारिश का कहर! अकोला में उफनते नाले में बही खड़ी कार, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
दल ने पहले नदी के प्रवाह और स्थान का आकलन किया, फिर जवानों ने नदी में गोता लगाकर मात्र 10 मिनट के भीतर गहराई में फंसे ज्ञानेश्वर सोलंके के शव को बाहर निकाल लिया।
Katepurna river accident drowning dond barshitakli akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
धार्मिक उत्सव में पसरा मातम! अकोला में परिजनों की आंखों के सामने काटेपूर्णा नदी में डूबा युवक
Jun 29, 2026 | 10:56 AMWelcome To The Jungle BO Day 3: ओपनिंग वीकेंड पर छाई अक्षय कुमार की कॉमेडी, कमाई ने उड़ाए होश
Jun 29, 2026 | 10:54 AMमध्यप्रदेश में जुलाई से शुरू होगी ‘पीएम-ई बस सेवा’, इंदौर से पहली शुरुआत, तीन बड़े शहरों में चलेंगी 350 ई-बसें
Jun 29, 2026 | 10:53 AMउद्धव के बाद शरद पवार लगेगा बड़ा झटका, पूर्व सांसद संजय पाटिल की BJP में घर वापसी तय, इस दिन थामेंगे कमल
Jun 29, 2026 | 10:51 AMBBMB Recruitment: भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में अप्रेंटिस के लिए मेरिट से होगा सेलेक्शन, 1 जुलाई है लास्ट डेट
Jun 29, 2026 | 10:41 AMतेज बारिश का कहर! अकोला में उफनते नाले में बही खड़ी कार, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Jun 29, 2026 | 10:39 AMShare Market: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा शेयरों में तेजी, जानें निफ्टी-सेंसेक्स का हाल
Jun 29, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM













