-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Heavy Rains Paralyze Public Life In The City Rain Water Accumulated In Many Settlements Of The City
अत्यधिक बारिश से शहर में जन जीवन अस्त व्यस्त; शहर की अनेक बस्तियों में जमा बारिश का पानी
- Written By: नवभारत डेस्क

अकोला. अत्यधिक बारिश के कारण शनिवार को दोपहर बाद शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बालापुर रोड पर स्थित होलसेल किराणा मार्केट में अनेक दूकानों के अंदर तक पानी भर गया, शिवसेना झोपड़पट्टी, गंगा नगर आदि क्षेत्रों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों का भारी नुकसान हुआ है. इसी तरह आपातापा रोड पर स्थित बापू नगर क्षेत्र में नाले का पानी लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच गया है. जिसके कारण लोगों के हाल बेहाल हो रहे हैं. यहां के लोगों से बातचीत करने पर लोगों ने मनपा के प्रति गहरी नाराजी प्रकट की है.
इस क्षेत्र में विनोद ननेट, रेखा चौधरी, तुलसी बमन, अर्चना धौकसेल, प्रभुजी धमेरिया, निशा महातो आदि लोगों के घरों के अंदर तक पानी आ जाने से इन लोगों का काफी नुकसान हुआ है. इसी तरह अनेक क्षेत्रों में सड़कों पर भी बारिश का जमा हुआ पानी देखा जा सकता है. कुछ स्थानों पर मनपा द्वारा नालों की सफाई न किए जाने के कारण कई नालें उफान पर हैं.
न्यू तापड़िया नगर क्षेत्र में भी स्थिति बहुत खराब है. इस क्षेत्र में अनेक लोगों के घरों के सामने रुका हुआ पानी दोपहर बाद कुछ लोगों के घरों के अंदर तक पहुंच गया था. इसी तरह पुराना शहर क्षेत्र में मुख्य मार्ग डाबकी रोड पर भी बारिश का पानी जमा हो जाने से यातायात कई बार प्रभावित हुआ. पुराना शहर के गंगा नगर, बालाजी नगर, गुरूदेव नगर आदि क्षेत्रों में भी स्थिति काफी अस्त व्यस्त हो गयी है.
सम्बंधित ख़बरें
अकोला नवविवाहिता उत्पीड़न: शादी के कुछ ही महीनों बाद मिली जान से मारने की धमकी, पति-सास सहित 4 पर केस दर्ज
Akola Land Scam: असली आधार कार्ड पर लगाया दूसरे का फोटो; 2 एकड़ जमीन हड़पकर 11 लाख की धोखाधड़ी, 2 गिरफ्तार
अकोला में 1.15 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 581 बूथ तैयार
किसानो को मिलेगी 2 लाख तक कर्ज माफ़ी? विधायक रणधीर सावरकर ने विधानसभा में रखी मांग

मोर्ना, पूर्णा नदी उफान पर, फिलहाल रास्ता बंद
शहर के मध्य भाग से बहने वाली मोर्ना नदी इस समय पूरे उफान पर है. खोलेश्वर से हरिहर पेठ तक मोर्ना नदी पर बनाया गया श्री राजराजेश्वर सेतू के उपर से मोर्ना नदी का पानी बह रहा है. इस सेतू पर पुलिस द्वारा बैरिकेट लगा दिए गए हैं और आवागमन बंद कर दिया गया है. यहां पर पुलिस बंदोबस्त लगाया गया है. मोर्ना नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. जानकारी के अनुसार अकोला-अकोट रोड पर गांधीग्राम में स्थित पूर्णा नदी बहुत तेजी से उफान पर है. फिलहाल इस मार्ग पर आवागमन बंद है.
जिले में लगातार बारिश होने से नदी, नालों में बाढ़-एक व्यक्ति बह गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पिछले 24 घंटों में औसतन 37.9 मिमी बारिश हुई है. इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में नदी नालों में बाढ़ आ गई है. जिला प्रशासन द्वारा मदद कार्य करने के लिए आपदा प्रबंधन यंत्रणा सुसज्ज है. अतिरिक्त स्टाफ उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिसाद दल से मांग की गयी है, उस अनुसार एक पथक यहां आनेवाला है. तेल्हारा तहसील की पाथर्डी की नदी में बाढ़ आने से अंकित ठाकुर 28 नामक युवक के बह जाने की जानकारी है. इस युवक की खोजबीन जारी है.
यहां मोर्ना नदी में बाढ़ आने से आगर से उगवा रास्ता बंद है, अकोट-वणी वारुला-मुंडगांव रास्ता बंद है. तेल्हारा तहसील में अत्यधिक बारिश के कारण विद्रुपा नदी व नाले में बाढ़ आने से मनब्दा से भांबेरी रास्ता बंद है. मुर्तिजापुर तहसील के ब्रम्ही खुर्द से शेलू बाजार रास्ता बंद है. कमलनी नदी में बाढ़ आने से कमलखेड़-निंबा-धानोरा पाटेकर की ओर जानेवाला रास्ता बंद है. दोपहर तक प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में 145 घरों का आंशिक नुकसान हुआ है.

शुक्रवार की रात भर बारिश होती रही है. इसी तरह शनिवार को दोपहर भर बारिश हुई है. तेल्हारा तहसील में पाथर्डी गांव में विद्रुपा नदी में आई बाढ़ के कारण पाथर्डी की राजू देठे व साबले यह लोग खेत में अटक गए थे लेकिन जिला शोध व बचाव पथक ने उन्हें बाहर निकाला. इसी तरह तेल्हारा तहसील में अदमपुर के मुरलीधर वाघ नाले में अचानक बाढ़ आने से खेत में अटक गए थे उन्हें भी सुरक्षित बाहर निकाला गया. बालापुर शहर के पास भिकुंड बंधा के पास बाढ़ की परिस्थिति में अटके अब्दुल साबीर व गुलाम जफर शेख इन दो व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
जिलाधिकारी नीमा अरोरा, अतिरिक्त जिलाधिकारी विश्वनाथ घुगे, निवासी उप जिलाधिकारी शरद जावले द्वारा परिस्थिति का जायजा लिया जा रहा है. जिला शोध व बचाव पथक के साबले, सुनील कल्ले, हरिहर निमकंडे इसी तरह कुरणखेड के वंदे मातरम पथक, पिंजर के संत गाड़गे बाबा पथक के अनेक स्वयं सवेक मदद के लिए तैयार हैं. जिला प्रशासन द्वारा आवाहन किया गया है कि, किसी भी नदी या नाले के पुल पर से यदि पानी बह रहा है तो उसे पार न करें और नदी, नालों के किनारे जाकर सेल्फी न निकालें.
अलंकार मार्केट में पानी भरा
शहर के अलंकार मार्केट में भी बारिश का पानी भर जाने से व्यापारियों को बहुत तकलीफ हो रही है. अनेक दूकानों के अंदर तक पानी आ जाने से उनका काफी नुकसान हुआ है.
नया किराणा मार्केट के साथ साथ अन्य क्षेत्रों की समस्या हल करने का प्रयास- विधायक वसंत खंडेलवाल
इस बारे में वि.प. के विधायक वसंत खंडेलवाल से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि, हाईवे पर स्थित नया होलसेल किराणा मार्केट में बारिश का काफी पानी जमा हो गया है, इसकी स्थायी समस्या हल की जाएगी जिससे आनेवाले समय में तकलीफ न हो, यहां पर सड़क के नीचे से नाला बनाकर, पाईप डालकर स्थायी रूप से पानी की निकासी की व्यवस्था की जाएगी. इसी तरह शहर में जहां जहां इस तरह की समस्याएं हैं उसके लिए निधि उपलब्ध करवाते हुए समस्या हल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, यह भी उन्होंने कहा.
Heavy rains paralyze public life in the city rain water accumulated in many settlements of the city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक जिले के बांधों में पानी घटकर केवल 20% रहा, दारणा समूह सबसे कमजोर जबकि नांदूरमध्यमेश्वर में 98% जल भंडारण
Jun 27, 2026 | 02:21 PMबैटरी की रोशनी में ‘किस्मत’ चमका रहे थे जुआरी; हिंगना पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, 7.59 लाख का माल किया जब्त!
Jun 27, 2026 | 02:17 PMजबलपुर: शहपुरा के क्षतिग्रस्त पुल मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार, रेलवे और MPRDC को जारी किया नोटिस
Jun 27, 2026 | 02:13 PMVadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
Jun 27, 2026 | 02:11 PM15 महीने की नातिन और PM मोदी के लिए खास लगाव, सुनील शेट्टी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
Jun 27, 2026 | 02:11 PMभरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सीएम सम्राट चौधरी ने कर दिया ये ऐलान
Jun 27, 2026 | 02:10 PMशिवसेना UBT का बड़ा ऐलान, बागी सांसदों के चेहरे पर कालिख पोतने वाले को 51 हजार का इनाम
Jun 27, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














