-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Hang Murderers Political Parties United Justice For Darshan Palsakar
हत्यारों को फांसी दो, दर्शन को इंसाफ दिलाने एक हुई राजनीतिक पार्टियां
- Written By: प्रिया जैस
अकोला में मासूम बालक की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 9 वर्षीय मासूम बालक दर्शन को इंसाफ दिलाने के लिए अकोला में सभी राजनीतिक पार्टी एक हुई और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की।

दर्शन पसलकर को दो इंसाफ (सौजन्य-नवभारत)
अकोला: अकोट में दो दिनों पूर्व दर्शन पलसकार नामक एक 9 वर्षीय मासूम बालक की हत्या, उसके सौतेले पिता द्वारा कर दी गयी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे जिले को झक झोरकर रख दिया। इस घटना का निषेध सभी लोगों द्वारा किया गया। इस क्रूर हत्या की घटना के निषेधार्थ अकोट में एक सर्व दलीय पदाधिकारियों की बैठक हुई और इस घटना का सभी दलों द्वारा तीव्र निषेध किया गया।
सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने अकोट के उप विभागीय अधिकारी मनोज लोणारकर तथा उप विभागीय पुलिस अधिकारी अनमोल मित्तल, थानेदार अमोल मालवे को एक निवेदन दिया। इस निवेदन द्वारा मांग की गयी है कि, इस मासूम बालक के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। इस बालक के सौतेले पिता आकाश कान्हेरकर तथा इस हत्याकांड के दूसरे आरोपी गौरव गायगोले को फांसी की सजा दी जाए।
सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित
यह भी कहा गया कि, इस मामले में किसी भी सबूत के पीछे समय बर्बाद न करते हुए यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए व दोनों आरोपियों को कठोर सजा दी जाए। इसके पश्चात दर्शन पलसकार तथा विश्व हिंदु परिषद व बजरंग दल के नेता अनिल आप्पा गोंडागरे के निधन पर छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
सम्बंधित ख़बरें
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
वाशिम में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू, 10.20 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन
निवेदन देते समय अनेक मान्यवरों की उपस्थिति
अधिकारियों को निवेदन देते समय विभिन्न राजनीतिक दलों के राजेश नागमते, दिलीप बोचे, योगेश नाठे, पुरुषोत्तम चौखंडे, माया म्हैसने, उषा गिरनाले, मनीष कराले, सारंग कराले, डा।गजानन महल्ले, सारंग मालाणी, मनोज खंडारे, अमोल पालेकर, हरीश टावरी, विठ्ठल वाकोड़े, विशाल भगत, श्याम गावंडे, सागर उकंडे, अनिकेत कुलट, डा. विशाल इंगोले, शैलेश इंगोले, राजेश भालतिलक, अजहर शेख, अफजल खान, विक्रम सिंह ठाकुर, राजेश चंदन, विजय वीरवाणी, विलास बोड़खे, नीलेश चंदन, संजय वर्मा, आकाश बरेठिया, प्रकाश गीते के साथ साथ अनेक मान्यवरों की उपस्थिति रही।
संपत्ति में हिस्से का डर! सौतेले बेटे को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा
7 जुलाई तक पीसीआर
इस मामले में जिस मासूम बालक की हत्या की गयी उसके सौतेले पिता आकाश कान्हेरकर तथा उसका मित्र जो कि इस हत्याकांड में शामिल था गौरव गायगोले को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां इन दोनों को 7 जुलाई तक पीसीआर में रखने के आदेश दिए गए।
Hang murderers political parties united justice for darshan palsakar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
GST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMजमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
Jul 02, 2026 | 12:14 PMचार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग
Jul 02, 2026 | 12:12 PMगोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
Jul 02, 2026 | 12:10 PMई-रिक्शा चालकों को बना रहे थे शिकार! मोबाइल ऐप से वाहन बंद कर वसूलते थे रुपये, पुलिस ने हिरासत में लिया
Jul 02, 2026 | 12:03 PMUS Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














