डॉ. आंबेडकर जयंती पर अकोला में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, सभी प्रगतिशील संस्थाओं, संगठनों और नागरिकों से सहभाग

डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जयंती पर अकोला में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, सभी का स्वागत।
akola-727
Published on
Updated on

Akola News: सामाजिक सेवाभावना से जुड़े कार्यों में सक्रिय लॉर्ड बुद्ध फाउंडेशन वंदना संघ, अकोला तथा सार्वजनिक भीम जयंती उत्सव समिति की ओर से डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की पावन जयंती पर भव्य सार्वजनिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया है.

इस अवसर पर कई समाज, सामाजिक संगठन, संस्थाएँ और राजनीतिक नेता बड़ी संख्या में शामिल होंगे, इसकी जानकारी सार्वजनिक भीम जयंती उत्सव समिति की ओर से शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई.

14 अप्रैल को सुबह 9 बजे अग्रसेन भवन चौक, वसंत देशाई स्टेडियम परिसर में लॉर्ड बुद्ध फाउंडेशन वंदना संघ के सभी उपासक और उपासिकाओं की ओर से त्रिशरण पंचशील का कार्यक्रम होगा. इसके बाद सुबह 10 बजे विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें कक्षा 1 से 7 और कक्षा 8 से 12 के छात्रछात्राएँ हिस्सा लेंगे तथा विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे.

इसके बाद दोपहर 1 बजे जिले के प्रसिद्ध गायक और शायरों की भीम गीत गायन कार्यक्रम होगा, जिसमें भीमशाहीर देविदास सावदेकर और उनका संघ भी शामिल होगा. शाम 5 बजे अग्रसेन चौक, स्टेशन रोड से डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जयंती पर विभिन्न झांकियों के साथ भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ होगा.

यह जानकारी सार्वजनिक भीम जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष देवीलाल तायडे, उपाध्यक्ष रमेश जवंजाल, महासचिव नंदकिशोर शिरसाट, मुख्य संगठक यशवंत इंगोले, सचिव वसंत निकाडे, वैधिक सलाहकार एड. सी. ए. दंदी के साथसाथ लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन वंदना संघ तथा सार्वजनिक भीम जयंती उत्सव समिति सहित बोधिवृक्ष बुद्ध विहार, ताथोड नगर, रमाई महिला संघ, हिंगणा भीमसैनिक मित्र मंडल, अशोक नगर आदि संस्थाएँ और समूह इस कार्यक्रम में मेहनत और तैयारियाँ कर रहे हैं.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com