Akola News: ग्राम पंचायतों में जल्द होंगे चुनाव? सरपंच बनने को नेताओं ने कस ली कमर

पिछले कुछ सालों में जिले के ग्राम पंचायत का कार्यकाल खत्म हुआ है। ग्राम पंचायत के सरपंच पदों का आरक्षण ऐलान हो गया है। ऐसे में जल्द ही ग्राम पंचायत के चुनाव शुरू होने जा रहे हैं।
Akola Latest News:
अकोला न्यूज
Published on: 
Updated on: 
Akola News In Hindi: गत कुछ वर्ष के पूर्व ही जिले के ग्रापं पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हुआ है। लेकिन चुनाव नहीं होने से अनेक ग्राम पंचायतों पर प्रशासक का राज है। ग्राम पंचायत के सरपंच पदो का आरक्षण घोषित हुआ है।
जिस से अब ग्राम पंचायतों के चुनाव भी शीघ्र होंगे इसे लेकर सभी का ध्यान इस ओर केंद्रित होकर इच्छुकों ने तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब चुनावी फिवर शुरू होकर सरगर्मिया तेज हो रही है। स्थानीय स्वराज्य संस्था के जिला परिषद, पंचायत समिति, नगर परिषद के चुनाव तीन महीने में होने की संभावना है।
अनेक ग्राम पंचायतों में प्रशासकीय राज होने से इन ग्रापं के चुनाव नहीं हुए, नए से जिले के सभी ग्राम पचायतों के सरपंच पदो के आरक्षण घोषित होने के बाद ग्रामो में वहां के नेताओं ने चुनावी तैयारी में जुट गए है।

सरपंच नहीं रहने से विकास कामों में दिक्कत

जिले में जीन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो गया है, ऐसे ग्राम पंचायतों पर प्रशासकों की नियुक्तियां की गई है। लेकिन इस में एक ही अधिकारी की ओर एक से अधिक कामो की जिम्मेदारी होने से व नियमित कामे रहने से प्रत्यक्ष में ग्राम पंचायत में जाने के लिए संभव नही हो पाता। जिस से अनेक बार ग्राम पंचायतों के विकास कामों में अड़चन निर्माण होने की संभावना बनी रहती है। किसी समय ग्राम पंचायत के चुनाव तारीख घोषित होने की संभावना से ग्रामो में सरपंच पदों के इच्छुकों ने अपना ध्यान चुनाव की ओर केंद्रित करके चुनाव तारीख पर नजरे लगाए हुए है। जिले में कुल 490 ग्राम पंचायतो के सरपंच पदों का आरक्षण घोषित किया गया है। शीघ्र ही जिला परिषद, पंचायत समिति के आरक्षण घोषित होने का अंदाज लगाया जा रहा है, जिस से ग्रामीण क्षेत्रो में चुनावी रंगत भरनेवाली है।
Navbharat Live
navbharatlive.com