शेतकरी मित्र मंडल की आमसभा संपन्न, किसानों को एल नीनो और फसल प्रबंधन पर मिला मार्गदर्शन

Shetkari Mitra Mandal: शेतकरी मित्र मंडल की वार्षिक आमसभा रत्नम लाउंज में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। संस्था ने संवाद के माध्यम से कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।
shetkari mitra mandal annual general meeting farmers guidance
Modern Farming (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Farmers General Meeting: शेतकरी मित्र मंडल की आम सभा बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। स्थानीय रत्नम लाउंज में मंडल के अध्यक्ष विनोद साखरकर की अध्यक्षता में हुई इस आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विभाग के आत्मा के संचालक शेगोकर उपस्थित थे। मंच पर मंडल के कोषाध्यक्ष संचालक शिवहरी पारस्कर तथा मंडल के वरिष्ठ संचालक सुरेश मुंदडा भी मौजूद थे।

मंडल के संचालक अरविंद देशमुख ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। वरिष्ठ संचालक सुरेश मुंदडा ने प्रस्तावना रखते हुए संस्था की सोलह वर्ष पुरानी स्थापना से अब तक की कार्यवाही की जानकारी दी। विकसित किया जा रहा कृषि क्षेत्र को संस्था का मूल नारा संवाद से समृद्धि है और इस संकल्प के माध्यम से मंडल किसानों के साथ संवाद करके कृषि क्षेत्र को समृद्धि व विकसित करने का प्रयास कर रहा है।

आमसभा में उत्कृष्ट खरबूज उत्पादक किसान का सम्मान

उनका कहना था कि किसानों का सामूहिक संवाद ही प्रगति का मार्ग है। वार्षिक कार्य का लेखाजोखा सतीश देशमुख ने प्रस्तुत किया। संचालक सुनील मोडक का उनके खेत में उत्कृष्ट खरबूज उत्पादन के लिए मंडल व कृषि विभाग की ओर से सत्कार किया गया। अध्यक्ष साखरकर ने कहा कि वे कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु को मंडल के सदस्य किसानों के मार्गदर्शन के लिए आमंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन से किसानों को भरपूर लाभ मिल सकेगा।

कृषि विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

आत्मा के संचालक शेगोकर ने उपस्थित किसानों को मार्गदर्शन देते हुए एल नीनो के कारण कपास व अन्य फसलों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और उससे निपटने के उपायों की जानकारी दी। भरत पटेल और संचालक सतीश भांबेरे ने आमसभा का आयोजन किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ संचालक सुरेश मुंदडा ने किया। इस अवसर पर मंडल के शिवहरी पारसकर, पुर्णाजी तरोले, सुहास काटे, गजानन पाटिल, बाबासाहब महल्ले, गजानन खोटरे, अरुण पागृत।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com