मुर्तिजापुर शहर के शिवाजी चौक में दो गुटों में मारपीट, परस्पर शिकायतों पर मामला किया गया दर्ज

अकोला के शिवाजी चौक में दो गुटों के बीच मारपीट हुई, पुलिस ने परस्पर शिकायतें दर्ज की। स्थिति नियंत्रण में, जांच जारी है।
akola-937
Published on: 
Updated on: 

Akola News: मुर्तिजापुर शहर के व्यस्त शिवाजी चौक क्षेत्र में सोमवार शाम मामूली विवाद से दो गुट आमनेसामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया. इस घटना में दोनों पक्षों ने एकदूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने परस्पर अपराध दर्ज किए हैं.

पुलिस के अनुसार, शेलू वेताल निवासी किसान वामन वानखड़े 47 ने शिकायत में बताया कि जब वे शिवाजी चौक स्थित राठी मेडिकल के सामने से गुजर रहे थे, तभी आरोपी किशोर गोपकर और उसका भाई संभाजी गोपकर ने उन्हें रोककर गालीगलौज की और पुराने विवाद के चलते धमकियां देते हुए मारपीट की. इस पर मुर्तिजापुर शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

दूसरी ओर, संभाजी गोपकर 40 ने भी शिकायत दर्ज कराई कि वामन वानखड़े ने ही पहले गालीगलौज की, मारपीट की और हाथ पर काटकर जान से मारने की धमकी दी. इस घटना से कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना, लेकिन पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रण में लाई. दोनों मामलों की आगे की जांच थानेदार अजीत जाधव के मार्गदर्शन में पुलिस अमलदार योगेश लोणकर कर रहे हैं.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com