Akola FDA की बड़ी कार्रवाई, दीपावली पर मिठाई में मिलावट के खतरे को देखते हुए 30 दुकानों को नोटिस

Akola News: दिपावली के दौरान मिठाई और खाने के पदार्थों की भारी मांग को देखते हुए Food And Drug Administration ने मिलावट और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है।
दिपावली के दौरान मिठाई और खाने के पदार्थों की भारी मांग को देखते हुए Food And Drug Administration ने मिलावट और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है।
अकोला में मिठाई की दुकान पर छापेमारी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Akola News In Hindi: दीपावली के दौरान मिठाई और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए अन्न व औषध प्रशासन (एफडीए) ने मिलावट और अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान शुरू किया है।

'महाराष्ट्र का उत्सव, खाद्य सुरक्षा का संकल्प' उपक्रम के तहत जिलेभर में घी, तेल, मिठाई, खारे पदार्थ और अन्य खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता जांची जा रही है। हाल ही में खाद्य पदार्थों में छिपकली का सिर और काकरोच जैसे जीव मिलने की घटनाओं ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है।

57 नमूनों की जांच, 30 दूकानों को नोटिस

दीपावली पर गुलाब जामुन, कुंदा, बासुंदी, पेढ़े, बर्फी जैसे मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, जिनमें मावा मुख्य सामग्री होता है। इसी मावे में मिलावट कर कई व्यापारी लाभ कमाने की कोशिश करते हैं, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराता है। सुराज्य अभियान ने भी इस विषय पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

जिला प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एफडीए कार्यालय की ओर से अब तक कुल 57 खाद्य सैम्पलों की जांच की गई है, जिनमें दूध के 11, मावे के 7, घी के 5, खाद्य तेल के 8, मिठाई के 7, ड्रायफ्रूट्स के 4 और अन्य 12 नमूने शामिल हैं। जांच के बाद 30 मिठाई दूकानों को सुधारात्मक नोटिस जारी की गई है।

वहीं, 6 मामलों में मिलावट के संदेह पर 14,808 किलो खाद्य सामग्री जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत 19,16,872 रु। बताई गई है। यह जानकारी सहायक आयुक्त डी।जी। वीर ने दी। जिले में चल रही यह सघन जांच मुहिम दीपावली के दौरान नागरिकों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रमाणित दूकानों से ही मिठाई और खाद्य सामग्री खरीदें।

Navbharat Live
navbharatlive.com