-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Electricity Worker Strike Postponed In Akola
बिजली कर्मियों की हड़ताल हुई स्थगित, महावितरण के सभी कार्य पूर्ववत शुरू, लोगों को मिली राहत
- Written By: आंचल लोखंडे
Strike Postponed: महाराष्ट्र राज्य बिजली कर्मचारी, अभियंता, अधिकारी कृति समिति द्वारा 72 घंटों की हड़ताल शुरू की गयी थी, यह हड़ताल शुक्रवार को 24 घंटों में ही स्थगित हो गया है।

बिजली कर्मियों की हड़ताल हुई स्थगित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Akola News: अकोला शहर के साथ साथ राज्य भर में महाराष्ट्र राज्य बिजली कर्मचारी, अभियंता, अधिकारी कृति समिति द्वारा 72 घंटों की हड़ताल शुरू की गयी थी, यह हड़ताल शुक्रवार को 24 घंटों में ही स्थगित हो गया है। जानकारी के अनुसार कृति समिति में शामिल संगठनों के साथ 14 व 15 अक्टूबर को बातचीत की तारिख तय होने से कामगार आयुक्त के सामने कान्सिलिअेशन प्रोसिंडिंग में उनके द्वारा हड़ताल रोकने के लिए किए गए आदेश के अनुसार कृति समिति में शामिल सातों संगठनों द्वारा पुकारी गई हड़ताल स्थगित की गयी है।
इस हड़ताल में महाराष्ट्र राज्य स्टेट इलेक्ट्रीसिटी वर्कर्स फेडरेशन, महाराष्ट्र बिजली कामगार महासंघ, सबार्डिनेट इंजि। एसो।, महाराष्ट्र राज्य बिजली कामगार कांग्रेस इंटक, महाराष्ट्र राज्य पिछड़ावर्गीय बिजली कर्मचारी संगठन, महाराष्ट्र राज्य स्वाभिमानी बिजली वर्कर्स यूनियन, तकनीकी कामगार यूनियन इतने बिजली संगठन शामिल थे।
बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली अधिकारियों और कर्मियों की डेढ़ दिन की हड़ताल में महावितरण, महापारेषण व महानिर्मिति में 62।56 प्रश अभियंता, अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों में उपस्थित थे। वहीं 37।44 प्रश कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए थे। प्रमुखता से महावितरण की पुर्नरचना व अन्य मांगों के संबंध में महावितरण की 29 में से 7 संगठनों की संयुक्त कृति समिति ने 72 घंटों की हड़ताल की नोटिस दी थी। यह हड़ताल टालने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा) आभा शुक्ला, महावितरण के अध्यक्ष व प्रबंधकीय संचालक लोकेशचंद्र, संचालक सचिन तालेवार, (संचालन प्रकल्प), राजेंद्र पवार (मानव संसाधन) ने स्वतंत्र बैठक लेकर सकारात्मक व मांगों से सुसंगत भूमिका घोषित की।
सम्बंधित ख़बरें
12 घंटे बिजली की मांग पर किसानों का महावितरण कार्यालय घेराव, 1 अगस्त को रास्ता रोको की चेतावनी
अकोला में अवैध गर्भपात किट बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश: LCB और FDA की संयुक्त कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Akola News: अकोला में SIR अभियान तेज, 96.18% मतदाता सूची पुनरीक्षण फॉर्म वितरित
Akola News: मूर्तिजापुर में छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में प्रदर्शन, सोनम वांगचुक को समर्थन
संयुक्त कृति समिति ने प्रतिसाद नहीं दिया
उस अनुसार कृति समिति को बैठक की लिखित जानकारी तथा हड़ताल न करने हेतु आवाहन करने वाले पत्र दिए गए। कर्मचारी संगठनों की मांगों के अनुसार व ग्राहक सेवा गतिमान करने के लिए पुर्नरचना के अनुसार उप विभागों का कामकाज प्रायोगिक तत्वों पर शुरू किया गया। इस प्रायोगिक कालावधी में आवश्यकता नुसार बदलाव या दुरूस्ती कर के संगठन व प्रबंधन की सहमति के बाद पुर्नरचना पर अमल करने के विषय में अंतिम आदेश निकाला जाएगा, यह भी स्पष्ट किया गया। मात्र संयुक्त कृति समिति ने प्रतिसाद नहीं दिया।
ये भी पढ़े: भद्रावती एवं वरोरा निवासी विभिन्न समस्याओं से त्रस्त, समस्याओं का हल नही होने पर आंदेालन का इशारा
कानून में है प्रावधान
इस बीच हड़ताल की नोटिस मिलते ही औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत मुंबई के कामगार आयुक्त कार्यालय में निपटाने के लिए महावितरण द्वारा प्रकरण दाखिल किया गया था, इस पर कार्रवाई जारी होते हुए हड़ताल नहीं की जा सकती ऐसा कानून में प्रावधान है। बिजली यह आवश्यक सेवा है, राज्य में अत्यावश्यक सेवा परिरक्षक अधिनियम (मेस्मा) लागू होने से हड़ताल न करें, यह आवाहन महावितरण प्रबंधन की ओर से किया गया था।
संयुक्त कृति समिति ने 9 अक्टूबर से हड़ताल की शुरूआत की थी इस गैर कानूनी हड़ताल के विरुद्ध औद्योगिक न्यायालय में महावितरण ने याचिका दाखिल की थी। यह याचिका दाखिल कर के न्यायालय ने कृति समिति को नोटिस दी थी। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह न्यायालय में याचिका पर सुनवाई शुरू होने के बाद संयुक्त कृति समिति ने यह हड़ताल वापस लेने की घोषणा की है।
Electricity worker strike postponed in akola
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
Jul 23, 2026 | 11:00 PMDRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
Jul 23, 2026 | 10:50 PM‘जन नायगन’ देखने पहुंचीं तृषा कृष्णन, थिएटर के बाहर बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी ने मुश्किल से पहुंचाया कार तक
Jul 23, 2026 | 10:50 PM1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PMछात्रों पर दमन बंद हो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो… हिंदी विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर जताया विरोध
Jul 23, 2026 | 10:42 PMMaruti Brezza Facelift ने लॉन्च से पहले मचाया धमाल, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
Jul 23, 2026 | 10:37 PMमहाराष्ट्र को 2030 तक No.1 बनाने की तैयारी, सह्याद्री में CM देवेंद्र फडणवीस ने ली वॉर रूम समीक्षा बैठक
Jul 23, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM














