- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Ashadhi Ekadashi Special 318 Years Old Vitthal Temple In Old City
आषाढ़ी एकादशी विशेष: पुराना शहर में 318 साल पुराना विट्ठल मंदिर
- Written By: नवभारत डेस्क

- 1933 से हरिनाम सप्ताह के साथ साथ आयोजित किए जाते हैं विभिन्न उत्सव
अकोला. आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर में विट्ठल भक्तों की भारी भीड़ होती हैं. उसी भक्तिमय माहौल के साथ और वही उत्साह हर साल पुराना शहर के विट्ठल मंदिर में अनुभव होता है. यहां पुराना शहर का यह विट्ठल मंदिर 318 साल पुराना है और 1933 से यहां विभिन्न उत्सवों के साथ अखंड हरिनाम सप्ताह का आयोजन किया जाता रहा है.
समर्थ रामदास स्वामी द्वारा पुराना शहर में स्थापित काला मारोती मंदिर, शहर का आराध्य राजराजेश्वर मंदिर के साथ साथ तीन सौ साल से अधिक पुराना प्राचीन विट्ठल मंदिर प्रसिद्ध है. कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना दिवंगत पोपटलाल अग्रवाल के पूर्वजों ने की थी. 1933 से यहां अखंड हरिनाम सप्ताह और विभिन्न उत्सवों की शुरुआत हुई है. तात्यासाहब देशपांडे इस हरिनाम सप्ताह के अग्रदूत थे. उस दौरान पुराने भारतीय महिला शारदा मंडल ने यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए थे.
इन उत्सवों को संस्थान के अध्यक्ष दिवंगत वासुकाका ओक ने आगे बनाए रखा. उनके बाद दिवंगत नानासाहब चिने, दिवंगत गोविंदराव भौरदकर, दिवंगत एम.एस. जोशी, दिवंगत दादासाहब देशपांडे, दिवंगत भगवानदास पटेल, सुरेश अहेर ने कार्यभार संभाला. और अब संगठन के प्रभारी विधायक गोवर्धन शर्मा हैं.
आषाढ़ी एकादशी के बाद के चार महीनों में, यानि चातुर्मास में मंदिर में नाम संकीर्तन किया जाता था. यह शहर का सबसे बड़ा और एकमात्र विट्ठल मंदिर था इसलिए आषाढ़ी में इस मंदिर में बहुत भीड़ हुआ करती थी. मंदिर में उत्सव के दौरान शहर और देश भर से कीर्तनकरों ने यहां अपनी उपस्थिति दर्ज की है. साथ ही मंदिर में प्रवचन, हरिपाठ, भजन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
संस्थान की सामाजिक गतिविधियां
विट्ठल मंदिर संस्थान सामाजिक प्रतिबद्धता को बनाए रखते हुए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को आयोजित करता है. जब पुणे में पनाशेत बांध टूट गया और पुणे के लोग संकट में थे, संस्थान ने प्रवचनों और कीर्तनों से निधि एकत्र किया और उन्हें मदद के लिए भेजा था. साथ ही फरवरी 2022 में 700 श्रमिक भाइयों और बहनों को मुफ्त ई-लेबर कार्ड दिए गए हैं.
लोगों के कल्याण के लिए धार्मिक अनुष्ठान
सन 2001 में भक्तों ने 13 करोड़ नाम जाप का संकल्प लेकर 65 करोड़ ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का जाप पूरा किया है. इसी तरह सन 2002 में 16 करोड़ ओम नम: शिवाय का जाप, कोरोना के बाद सभी मंदिरों को खोलने के बाद दिल्ली के स्वामी राजहंस महाराज की 111 वीं जयंती के अवसर पर संगीतमय भागवत कथा, ग्रंथडिंडी, भागवताचार्य श्री दत्त गुरु महाराज की भागवत कथा की गयी हैं.
Ashadhi ekadashi special 318 years old vitthal temple in old city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










