Akola News: अकोला शहर में 67 ऑटो रिक्शा जब्त, 21,000 अधिक का दंड शहर परिवहन नियंत्रण शाखा का अभियान अकोला, ब्यूरो. शहर परिवहन नियंत्रण शाखा की ओर से विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 67 ऑटो रिक्शा जब्त किए. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के आदेशानुसार की गई.
अभियान के दौरान शहर के मुख्य चौक, बस स्थानक और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में नियम तोड़ने वाले ऑटो चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. कुल 21,300 रुपये का दंड लगाया गया, जिसमें से 4,600 रुपये वसूल किए गए. परिवहन शाखा के अधिकारी और अंमलदारों ने न केवल कार्रवाई की बल्कि ऑटो चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और समुपदेशन भी किया.
यातायात शाखा ने ऑटो चालकों से अपील की है कि वे ऑटो स्टैंड का उपयोग करें, सड़क पर वाहन खड़ा न करें, वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात साथ रखें, गणवेश पहनें, क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों या यात्रियों को न बैठाएं और लंबित दंड तुरंत भरें. इस अभियान के माध्यम से अकोला पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का पालन ही सुरक्षित यातायात की गारंटी है. कैप्शन अकोला. जब्त किए गए ऑटो रिक्शा. फोटो फाइल नेम 14 अरुण फोटो 61