अकोला तहसील ने सबसे पहले पूरी की घरगणना, तहसीलदार कुणाल झाल्टे सम्मानित

Census Survey Completed: जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत अकोला तहसील ने जिले में सबसे पहले घरगणना कार्य पूर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
akola house listing census 2027 completed tehsildar kunal jhalte honoured
Census Survey (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Census House: अकोला जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत घरगणना का कार्य सबसे पहले अकोला तहसील में पूर्ण किया गया। इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी वर्षा मीणा ने तहसीलदार कुणाल झाल्टे को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। अकोला तहसील में घरगणना का कार्य समय से पहले पूर्ण कर जिले में अग्रणी स्थान प्राप्त करना प्रशासन की कार्यकुशलता और टीम भावना का प्रतीक है।

तहसीलदार कुणाल झाल्टे और उनकी टीम का यह सम्मान पूरे जिले के लिए प्रेरणादायी है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना कार्य देश के विकास और योजनाओं के नियोजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अकोला तहसील ने समयबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है। जनगणना कार्य की प्रगतिप्रधान जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी वर्षा मीणा के अधीन जनगणना 2027 का पहला चरण संचालित किया गया।

जनगणना 2027: अकोला तहसील बनी जिले में नंबर-1

इसमें कुल 376 गटों की घरगणना का कार्य निर्धारित समय से पहले अकोला में पूरा हुआ। यह जिले के लिए गर्व का विषय रहा। समय से पहले कार्य पूर्ण करना अनुकरणीय जिलाधिकारी मीणा ने तहसीलदार कुणाल झाल्टे और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि समय से पहले कार्य पूर्ण करना अनुकरणीय है।

उन्होंने जनगणना के आगामी चरणों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर निवासी उपजिलाधिकारी तथा जिला जनगणना अधिकारी गजेंद्र मालठाणे और जनगणना विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com