अकोला: श्रीमद् देवी भागवत कथा में गूंजी शिव-पार्वती की महिमा; शास्त्री जनक जोशी ने बताया शिव तत्व का महत्व

श्रीमद् देवी भागवत कथा में शिवपार्वती की महिमा का वर्णन, अकोला में भक्तों का उत्साह।
akola-594
Published on: 
Updated on: 

Akola Devi Bhagwat Katha News: अकोला शिव तत्व भगवती के रूप में समाहित है और यह तत्व परम कल्याणकारी है। शिव-पार्वती का मनन मानव जीवन के लिए अत्यंत मंगलकारी होता है, ऐसा प्रतिपादन पु. शास्त्री जनक जोशी ने किया।

जय अंबे माता संस्थान एवं डॉ. तृप्ति मुकेश भाटिया के मार्गदर्शन में शास्त्रीनगर स्थित जय अंबे माता संस्थान परिसर में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के छठे दिवस पर उन्होंने शिव-पार्वती की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा के दौरान शास्त्री जनक जोशी ने संगीतमय शैली में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग, शक्तिपीठों का महत्व तथा मैनाक कथा का सुंदर वर्णन किया। इस अवसर पर सजीव झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसमें शिव की भूमिका नवीन कक्कड़, पार्वती की भूमिका पूनम कक्कड़ तथा सती की भूमिका निशा लोहिया ने निभाई।

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भक्ति रस में तल्लीन होकर कथा का लाभ लिया।

कथा की पूर्णाहुति 26 मार्च, रामनवमी के अवसर पर होगी, जिसमें भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा सामूहिक आरती भी की जाएगी।

आयोजकों ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com