Shiva Mahapuran Akola News: अकोला शहर में 19 मार्च से 25 मार्च तक श्री चिंताहरण शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक उपक्रम दिवंगत राम गवई व दिवंगत कलावती गवई की स्मृति में आयोजित किया गया है। भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने की भावना से इस कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें शहरवासियों और भाविकों को बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रवण का लाभ लेने का आवाहन किया गया है।
इस कथा का वाचन बाल कथाकार कृष्णा दुबे अपनी वाणी से करेंगे। उनकी प्रभावी शैली के माध्यम से भगवान शिव का महात्म्य, भक्तिभाव, धर्म और जीवनमूल्यों पर भाविकों को मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन से पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण निर्मित होने की अपेक्षा है।
कथा प्रतिदिन सायं 6 से 9 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज क्रीडांगण, भारत विद्यालय के सामने, तापडिया नगर, अकोला में आयोजित होगी। भाविकों के लिए विशेष रूप से निशुल्क पितृशांति पूजा की व्यवस्था की गई है। इच्छुक भाविक शिवमहापुराण कथा स्थल पर संपर्क कर सकते हैं।
इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मधुकर गवई व उनके परिवार की ओर से किया गया है। दिवंगत राम गवई व दिवंगत कलावती गवई की स्मृति में यह आध्यात्मिक उपक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें मधुकर गवई व मालती गवई ने विशेष पहल की है।
आयोजकों ने भाविकों से आवाहन किया है कि भगवान शिव के महिम्य का श्रवण कर जीवन में सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने हेतु बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। इस आयोजन से न केवल धार्मिक वातावरण निर्मित होगा बल्कि समाज में श्रद्धा, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार भी होगा।