अकोला RTO ने दोपहिया वाहनों के लिए नई MH30CD नोंदणी श्रृंखला शुरू की

अकोला में दोपहिया वाहनों के लिए नई श्रृंखला MH30CD की घोषणा। आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करें।
akola-1247
Published on
Updated on

Akola News: प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, अकोला ने ज़िले के निवासियों के लिए दोपहिया वाहनों हेतु नई नोंदणी श्रृंखला एमएच30सीडी शुरू करने की घोषणा की है. मुख्य प्रावधान इच्छुक वाहनधारक 21 अप्रैल 2026 को सुबह 1030 से दोपहर 230 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण, पैनकार्ड की सत्यापित प्रतियाँ और निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है.

आकर्षक/पसंदीदा नंबर के लिए निजी चारपहिया व अन्य वाहन वर्ग हेतु तीन गुना शुल्क भरना होगा. एक ही नंबर के लिए कई आवेदन आने पर उसी दिन शाम 4 बजे नीलामी प्रक्रिया होगी. नीलामी हेतु निर्धारित शुल्क के साथ अतिरिक्त राशि का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा. डीडी केवल राष्ट्रीयकृत/शेड्यूल्ड बैंक की शाखा से, आवेदक के स्वयं के खाते से और दो माह से अधिक पुराना न हो. गलत जानकारी, गलत शुल्क या कार्यक्षेत्र से बाहर के आवेदकों के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे.

पसंदीदा नंबर की वैधता 180 दिन होगी. इस अवधि में वाहन का पंजीकरण पूरा न होने पर नंबर की वैधता समाप्त हो जाएगी. नीलामी के बाद जारी किए गए पसंदीदा नंबरों के अलावा शेष आकर्षक नंबर नागरिक सीटीज़न पोर्टल पर निर्धारित शुल्क भरकर आरक्षित कर सकेंगे. यह जानकारी प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रविंद्र भुयार ने दी.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com