Akola RTE Admission News: अकोला शिक्षा का अधिकार आरटीई अधिनियम के अंतर्गत प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च को समाप्त हुई। जिले में कुल 2,056 सीटों के लिए 5,555 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब प्रवेश प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से की जाएगी।
चयन प्रक्रिया जिन बच्चों का चयन होगा, उनके अभिभावकों को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाएगा। अभिभावक पोर्टल पर लॉगिन कर चयन की स्थिति देख सकते हैं। चयनित होने पर पोर्टल से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा।
इसके बाद गटशिक्षणाधिकारी कार्यालय की जांच समिति के समक्ष सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। दस्तावेजों की मंजूरी मिलने पर समिति रसीद देगी और फिर संबंधित विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज निवास प्रमाण राष्ट्रीयकृत बैंक का पासबुक मान्य होगा। जन्म प्रमाणपत्र। आय प्रमाणपत्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए। जाति प्रमाणपत्र यदि लागू हो। आवेदन क्रमांक, मोबाइल नंबर और आवेदन की प्रति लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखना आवश्यक है।
विशेष निर्देश यदि चयन के बाद आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होंगे तो प्रवेश रद्द किया जा सकता है। पासवर्ड भूलने पर पोर्टल पर रिकवर पासवर्ड विकल्प से नया पासवर्ड बनाया जा सकता है।