अकोला मुर्तिजापुर में वेल्डिंग कारखाने में बड़ा हादसा, लोहे का सापटिंग रॉड गिरने से 20 वर्षीय मजदूर की मौत

Akola Murtizapur Worker Death: अकोला के मुर्तिजापुर MIDC स्थित वेल्डिंग कारखाने में लोहे का गर्डर गिरने से 20 वर्षीय मजदूर साजिद शेख सादिक की मौत हो गई।
Akola Welding Factory Iron Girder Worker Accident
मुर्तिजापुर MIDC में हादसा: लोहे का गर्डर गिरने से 20 वर्षीय मजदूर की मौतसोर्स: फोटो नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Akola Welding Factory Iron Girder Worker Accident: अकोला जिले के मुर्तिजापुर एमआईडीसी परिसर स्थित वेल्डिंग कारखाने में काम के दौरान लोहे का गर्डर गिरने से 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

काम के दौरान अचानक गिरा लोहे का गर्डर

अकोला मुर्तिजापुर शहर के एमआईडीसी परिसर स्थित एक वेल्डिंग कारखाने में काम के दौरान लोहे का गर्डर गिरने से 20 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोनौरी निवासी साजिद शेख सादिक के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिसर में शोक का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, साजिद शेख जहीर के वेल्डिंग कारखाने में मजदूरी करता था। रोजाना की तरह वह कारखाने में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक सापटिंग रॉड यानी लोहे का गर्डर नीचे गिर गया। गर्डर सीधे साजिद के ऊपर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

साथी मजदूरों ने अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद कारखाने में मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल साजिद को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए लक्ष्मीबाई देशमुख उपजिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की, लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया।

Akola Welding Factory Iron Girder Worker Accident
अमरावती में दिनदहाड़े कॉलेज की सीढ़ियों पर छात्रा पर चाकू से वार;छात्राओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

हादसे से परिसर में शोक

20 वर्षीय मजदूर की अचानक मौत की खबर सोनौरी और मुर्तिजापुर क्षेत्र में पहुंचते ही शोक की लहर फैल गई। परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसा किस वजह से हुआ और कारखाने में सुरक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति थी, इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

घटना के संबंध में पुलिस स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की परिस्थितियों और गर्डर गिरने के कारणों की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com