

Akola Health Awareness News: सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय माहेश्वरी वरिष्ठ प्रकोष्ठ की ओर से समाज के वरिष्ठ सदस्यों के लिए चतुर्थ इनफ्लुएंजा टीकाकरण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में किया गया। इस शिविर को भारी प्रतिसाद मिला और कुल 45 सदस्यों ने इसमें सहभाग लिया। शिविर का शुभारंभ प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी की अध्यक्षता में तथा मार्गदर्शक अनूप कोठारी के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर के उद्घाटक संतोष सोमानी थे।
इस अवसर पर मंच पर प्रकोष्ठ के मार्गदर्शक भगवानदास तोष्णीवाल और उपाध्यक्ष प्रवीण मोहता उपस्थित थे। सर्वप्रथम मान्यवरों ने दीप प्रज्वलन कर ईश्वर स्तुति की और अतिथि सम्मान के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया। शिविर में सुरेश माहेश्वरी ने वैक्सीनेशन शिविर की विस्तृत जानकारी दी।
इसके पश्चात उपाध्यक्ष प्रवीण मोहता ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की। मार्गदर्शक अनूप कोठारी ने इस महत्वपूर्ण टीकाकरण शिविर की जानकारी दी। उद्घाटक संतोष सोमानी ने स्वास्थ्य जागरूकता के लिए आवश्यक उपायों पर सरल शब्दों में मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ के प्रचार मंत्री विजय राठी जावरा ने किया तथा आभार प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष राजेश चांडक ने माना।
शिविर की सफलता हेतु प्रकोष्ठ के ओमप्रकाश कासट, ओमप्रकाश शि. चांडक, सुभाष लढ्ढा, रमेश राठी, दिनेश मंडोरा, राजकुमार झवर और जयप्रकाश अटल ने परिश्रम लिया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित मान्यवर थे।