अकोला में बिजली कटौती और वोल्टेज समस्या पर महावितरण सख्त, अधिकारियों की आपात बैठक; आंदोलन की चेतावनी
Akola Mahavitaran News: अकोला में बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या को लेकर राकांपा (शरद पवार गुट) के निवेदन के बाद महावितरण ने अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। प्रशासन को तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी
Akola Electricity Power Cut News: अकोला शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती, वोल्टेज के उतारचढ़ाव, डीपी एवं ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटनाओं और नागरिकों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के नुकसान को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पक्ष शरदचंद्र पवार महानगर, अकोला की ओर से महानगर अध्यक्ष रफीक सिद्दीकी के नेतृत्व महावितरण के कार्यकारी अभियंता प्रशासन अजीत दिनोरे को एक महत्वपूर्ण निवेदन सौंपा गया।
निवेदन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दिनरात हो रही बिजली कटौती से नागरिकों को हो रही गंभीर परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। भीषण गर्मी के इस दौर में छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही शहरभर में वोल्टेज के अत्यधिक कमज्यादा होने से फ्रिज के कंप्रेसर, टीवी, कूलर, पंखे, इन्वर्टर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने की शिकायतें भी प्रमुखता से उठाई गईं।
पक्ष की ओर से नुकसानग्रस्त नागरिकों को उचित भरपाई देने की मांग भी की गई। निवेदन में यह भी कहा गया कि मेंटेनेंस पर भारी खर्च के बावजूद डीपी और ट्रांसफॉर्मर में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों की जानमाल को खतरा बना हुआ है। आपूर्ति को तत्काल सुचारू करेंबिजली आपूर्ति को तत्काल सुचारू करने, वोल्टेज समस्या का स्थायी समाधान करने तथा सभी डीपी और बिजली लाइनों की आपात जांच की मांग की।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के मौदा में कृषि विक्रेताओं की हड़ताल, 168 दुकानें बंद, किसान हो रहे परेशान
भीषण हादसे के बाद अड्याल बना मिसाल: सर्वधर्मीय एकता से जुटाए 3.5 लाख, पीड़ितों को सहारा
मीरा रोड हमले का ISIS कनेक्शन आया सामने, जानें कौन है आरोपी जैब जुबेर अंसारी और क्या था उसका मिशन
बीड के सांसद बजरंग सोनवणे की कार का एक्सीडेंट, बाइक सवार गंभीर; मस्साजोग में चुनाव तनाव के बीच हुआ हादसा
विशेष बात यह रही कि निवेदन प्राप्त होते ही महावितरण प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों की ताबड़तोड़ बैठक बुलाई। बैठक में शहर की बिजली व्यवस्था, वोल्टेज समस्या, ट्रांसफॉर्मर की स्थिति तथा त्वरित सुधारात्मक उपायों पर चर्चा किए जाने की जानकारी मिली है। इससे नागरिकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
दी आंदोलन की चेतावनीइस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रफीक सिद्दीकी, कार्याध्यक्ष देवाभाऊ ताले, प्रदेश संगठक सचिव जावेद जकरिया, समाजसेवक मोहम्मद फिरोज, जावेद ठेकेदार तथा मोहम्मद शफीक उपस्थित थे। पक्ष की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो महावितरण कार्यालय पर तीव्र आंदोलन और मोर्चा निकाला जाएगा।
