-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Maharashtra Government Encroachment Regularization Scheme 2026
अकोला में शासकीय जमीन पर आवासीय अतिक्रमण नियमित; 1 जनवरी 2011 से पहले के रहवासियों को बड़ी राहत
Akola News: महाराष्ट्र सरकार ने 31 दिसंबर 2026 तक शासकीय जमीन पर बने आवासीय अतिक्रमण को नियमित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय गरीब परिवारों के स्थायी निवास की समस्या का समाधान करेगा।

Maharashtra Government Residential Land News: अकोला महाराष्ट्र सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के स्थायी निवास की समस्या का समाधान करने के लिए एक महत्वपूर्ण और राहतकारी निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों बृहन्मुंबई को छोड़कर में 1 जनवरी 2011 या उससे पहले बने शासकीय जमीन पर आवासीय अतिक्रमण को कुछ शर्तों के आधार पर नियमित किया जाएगा।
केवल वे नागरिक जिनका अतिक्रमण 1 जनवरी 2011 या उससे पहले निवास हेतु किया गया है और जो वर्तमान में वहीं रह रहे हैं। 500 वर्ग फीट तक का अतिक्रमण निःशुल्क नियमित होगा। 500 से 1500 वर्ग फीट तक के क्षेत्र के लिए अतिरिक्त हिस्से पर प्रचलित बाजार मूल्य का 10 शुल्क लिया जाएगा। 1500 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र का अतिक्रमण नियमित नहीं होगा। आवेदन की अंतिम तिथि पात्र नागरिक 31 दिसंबर 2026 तक संबंधित सक्षम प्राधिकरण के पास आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज़ 01.01.2011 से पहले का मतदाता सूची में नाम, बिजली बिल, संपत्ति कर रसीद या अन्य शासकीय दस्तावेज राशन कार्ड को छोड़कर मान्य होंगे। साथ ही पिछले एक वर्ष का निवास प्रमाण आवश्यक है। नियमित की गई जमीन पतिपत्नी के संयुक्त नाम से भोगवटादार वर्ग2 के रूप में दी जाएगी। यह जमीन पांच वर्ष तक बेची या हस्तांतरित नहीं की जा सकेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Gen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
रिश्वतखोरी मामले में हेड कांस्टेबल बरी, कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए, ACB की कार्रवाई पर उठे सवाल!
पंढरपुर यात्रा 2026: यवतमाल ST को 2.77 करोड़ की आय, 51 हजार श्रद्धालुओं ने किया सफर
लाउडस्पीकर और डीजे के शोर पर नकेल, अब एक क्लिक पर होगी शिकायत! जल्द शुरू होगा पॉल्यूशन फ्री नागपुर पोर्टल
अपवाद और मर्यादानदीपात्र, नाले, सार्वजनिक सड़कें, वन भूमि, भूस्खलन प्रवण क्षेत्र और गायरान जमीन पर बने अतिक्रमण नियमित नहीं होंगे। गायरान जमीन पर पात्र भूमिहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से वैकल्पिक जमीन दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- अकोला में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ प्रशासन सख्त: अवैध लिंग परीक्षण बताने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम
कार्यान्वयन व्यवस्थाजिलास्तर पर जिलाधिकारी, नगरपालिका क्षेत्र में उपविभागीय अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्र में तहसीलदार की अध्यक्षता में विशेष समितियाँ गठित की गई हैं। आवेदन मिलने के बाद 90 दिनों के भीतर निर्णय लेना इन समितियों के लिए अनिवार्य होगा।
सरकार का उद्देश्य विकसित महाराष्ट्र 2047 के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए सरकार ने यह नीति घोषित की है ताकि प्रत्येक नागरिक को उसका हक़ का घर मिल सके। शासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 31 दिसंबर 2026 से पहले आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं। तहसीलदार कुणाल झाल्टे ने स्पष्ट किया कि जो नागरिक निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं करेंगे या अपात्र होंगे, उनके अतिक्रमण बाद में निष्कासित किए जाएंगे।
Akola maharashtra government encroachment regularization scheme 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: सोमवार की रैली के बाद फिसला निफ्टी, 79132 अंक के पार पहुंचा सेंसेक्स, बचाई बाजार की लाज
Aug 04, 2026 | 09:55 AMDaily Cholesterol Intake: रोजाना कितना Cholesterol शरीर के लिए सही माना जाता है? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते है
Aug 04, 2026 | 09:43 AMNavabharat Nishanebaaz: दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, वोट चोरी का आरोप कितना सच्चा
Aug 04, 2026 | 09:35 AMदतिया उपचुनाव जीत पर देवरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, हर्ष यादव के नेतृत्व में निकला भव्य विजय जुलूस
Aug 04, 2026 | 09:34 AMकर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस में भारी बगावत! वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे, सड़कों पर उतरे समर्थक
Aug 04, 2026 | 09:28 AMSpider-Man 4 Collection Day 5: पहले सोमवार भी नहीं थमा तूफान, 300 करोड़ क्लब में एंट्री से बस दो कदम दूर
Aug 04, 2026 | 09:28 AMGen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 09:27 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM













