अकोला में महाराष्ट्र स्थापना दिवस समारोह, पालकमंत्री आकाश फुंडकर ने किया ध्वजारोहण

Akash Fundkar:अकोला में महाराष्ट्र स्थापना दिवस समारोह के दौरान एड। आकाश फुंडकर ने कृषि, स्वास्थ्य, रोजगार और तकनीकी नवाचार से जुड़े विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।
akola maharashtra foundation day akash fundkar development farmer health schemes
Akash Fundkar (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Maharashtra Foundation Day: महाराष्ट्र संतों, समाजसुधारकों और कर्मठ नागरिकों की भूमि है। उद्योग, कृषि, शिक्षा और संस्कृति में महाराष्ट्र देश में अग्रणी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में व्यापक विकास कार्य हो रहे हैं। अकोला जिले में भी सड़क, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। किसानों, मजदूरों, महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं लागू की जा रही हैं, यह प्रतिपादन राज्य के श्रम मंत्री एवं जिले के पालक मंत्री एड. आकाश फुंडकर ने किया। वे महाराष्ट्र राज्य के 67वें स्थापना दिवस पर लालबहादुर शास्त्री क्रीडांगण में आयोजित मुख्य सरकारी समारोह में बोल रहे थे।

इस अवसर पर पालकमंत्री एड. आकाश फुंडकर ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत, महाराष्ट्र गीत, पथ संचलन और चित्ररथ प्रदर्शन का आयोजन हुआ। इस मौके पर विधायक अमोल मिटकरी, पूर्व विधायक वसंतराव खोटरे, जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, जि.प. मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता मेश्राम, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने सहित विभिन्न क्षेत्र के मान्यवर उपस्थित थे।

कृषि क्षेत्र में योजनाएं

पालकमंत्री एड. आकाश फुंडकर ने आगे कहा कि खरी के लिए कर्ज वितरण को गति दी गई है कृषि इनपुट की कमी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। अतिवृष्टि सहायता, कृष्णि यंत्रीकरण, 'प्रत्येक बूंद में अधिक फसल' सूक्ष्म सिंचन योजना, मुख्यमंत्री शाश्वत सिंचाई योजना, फलोत्पादन विकास अभियान, मनरेगा और भाऊसाहब फुंडकर फलोद्यान योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी।

तकनीकी नवाचार और रोजगार

पालकमंत्री ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक से सेवाओं को अधिक जनाभिमुख बनाया जा रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय का डॅशबोर्ड, वॉररूम, व्हॉट्सऐप चैटबॉट, मिशन एक्सिलेस ऐप, पुलिस विभाग का 'प्रोजेक्ट त्रिनेत्र', 'प्रोजेक्ट रक्षा, ई-साक्ष और 'मेसेज अलर्ट सिस्टम' जैसी पहले शुरू की गई है। 'डायल 112' में अकोला पुलिस दल महाराष्ट्र में दूसरे स्थान पर है। अपराध सिद्ध होने का प्रतिशत 39.47 से बढ़कर 60.22 तक पहुंचा है।

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा

ग्रामीण रोजगार के लिए 2025-26 में मनरेगा के माध्यम से 84,293 परिवारों को काम मिला है। स्कूल सुरक्षा दीवार, शौचालय, फलोद्यान, सिंचाई कुंआ जैसी परियोजनाएं पूरी हुई है। महात्मा ज्योतिराव फुले जन स्वास्थ्य योजना और प्रधानमंत्री जन स्वास्थ्य योजना के तहत अब तक 69,615 मरीजों का इलाज और शल्यक्रिया के लिए 335.54 करोड़ रु. की मंजूरी दी गई है। गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। पालकमंत्री ने जिले के अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का स्वास्थ्य और भविष्य सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं, इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, अन्य विभागों के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com