अकोला मनपा दिसंबर में चलाएगी विशेष अभियान, 175.38 करोड़ रुपये संपत्ति कर वसूली की चुनौती

Akola Property Tax Recovery News: अकोला महानगरपालिका 175.38 करोड़ रुपए के बकाया संपत्ति कर की वसूली दिसंबर से करेगी। बीते सात महीनों में मनपा केवल 21.70 करोड़ की वसूली कर पाई है।
akola municipal corporation
अकोला महानगरपालिकासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Akola Property Tax Recovery Special Operation: अकोला महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति के लिए महत्वपूर्ण संपत्ति कर की वसूली बेहद धीमी गति से चल रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के सात महीने बीतने के बाद भी अकोला मनपा निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले केवल 21.70 करोड़ रुपए ही वसूल कर सकी है। दूसरी ओर, पिछले वर्षों की बकाया राशि और चालू वर्ष की मांग को मिलाकर कुल 197.08 करोड़ रुपए की वसूली करना बाकी है।

175.38 करोड़ रुपए जुटाना अकोला मनपा के लिए चुनौती

वर्तमान वित्तीय वर्ष के सात महीने में अब तक महज 11.01 प्रतिशत वसूली होने से शेष चार महीनों में 175.38 करोड़ रुपए जुटाना अकोला मनपा प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन गया है। कर्मचारियों के वेतन, प्रशासनिक खर्च, नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए संपत्ति कर से मिलने वाला राजस्व महत्वपूर्ण है, ऐसे में वसूली की धीमी रफ्तार से मनपा के आर्थिक नियोजन पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

akola municipal corporation
ठाणे की परिवहन सेवा चरमराई! 1,350 की जरूरत, सड़कों पर दौड़ रहीं महज 381 TMT बसें

123.70 करोड़ रुपए है बाकी पिछले वर्षों का

अकोला शहर के संपत्ति धारकों पर पिछले वर्षों का 123.70 करोड़ रुपए कर बकाया है। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष में अकोला मनपा द्वारा 73.38 करोड़ रुपए कर की मांग निर्धारित की गई है। इस तरह कुल वसूली का लक्ष्य 197.08 करोड़ रुपए है।

इसके मुकाबले अकोला महानगरपालिका प्रशासन इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर के सात महीनों में केवल 21.70 करोड़ रुपए की ही वसूली कर सकी है। इस हिसाब से 175.38 करोड़ रुपए की राशि अब भी वसूल करना बाकी है।

akola municipal corporation
मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का इंजीनियर, अमेरिका से 1500 फर्जी धमकियां देने का शक

हर महीने 35 करोड़ रुपए से अधिक जुटाने की चुनौती

वसूली के मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए अकोला मनपा प्रशासन को शेष अवधि में संपत्ति कर वसूली के लिए तेजी से काम करना होगा। आंकड़ाें का विश्लेषण किया जाए तो प्रशासन को हर महीने औसतन लगभग 35.08 करोड़ रुपए जुटाने होंगे। संपत्ति कर अकोला मनपा की आय का प्रमुख स्रोत है। इससे कर्मचारियों के वेतन, प्रशासनिक खर्च, नागरिक सुविधाएं और विकास कार्य किए जाते हैं।

इसी राजस्व से कर्मचारियों के वेतन का भुगतान, प्रशासनिक व्यवस्था का संचालन, नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता और विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किया जाता है। बकाया कर की वसूली बढ़ाने के लिए मनपा प्रशासन दिसंबर से विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है।