नागपुर की अर्बन इन्वायरो कंपनी रखेगी अकोला शहर को साफ, 14 सितंबर से शुरू होगा घर-घर कचरा संकलन

Akola Waste Management: अकोला मनपा क्षेत्र में 14 सितंबर से अर्बन इन्वायरो वेस्ट मैनेजमेंट घर-घर कचरा संकलन करेगा। सितंबर का शुल्क नहीं लगेगा, जबकि संपत्ति कर में वृद्धि होगी।
akola garbage collection new contract urban enviro
अकोला कचरा संकलन (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Municipal Corporation: अकोला महानगर पालिका क्षेत्र में घर-घर जाकर कचरा संकलन के साथ-साथ शहर का संपूर्ण कचरा उठाने का ठेका नागपुर स्थित अर्बन इन्वायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। कंपनी के साथ करार हो चुका है और 14 सितंबर से ठेकेदार द्वारा कचरा संकलन का काम शुरू किया जाएगा। इस कारण सितंबर महीने का कचरा संकलन शुल्क नागरिकों को नहीं देना होगा, लेकिन अगस्त महीने का शुल्क देना अनिवार्य रहेगा।

अब ठेकेदार को घर-घर जाकर कचरा संकलन करने के साथ-साथ सड़कों पर जमा कचरा, नालियों से निकला गीला कचरा, पेड़-पौधों का कचरा और मृत जानवर भी उठाने होंगे। महानगर पालिका ने पहले ही निर्णय लिया है कि मासिक 50 रुपए शुल्क की जगह सम्पत्ति कर में 600 रुपए की वृद्धि की जाएगी।

प्रतिदिन 200 से 250 टन कचरा संकलित

ठेका 5 वर्षों के लिए दिया गया है और अनुमान है कि प्रतिदिन 200 से 250 टन कचरा संकलित होगा। ठेकेदार को 4,802 रुपए प्रति टन यदि प्रतिदिन 200 टन कचरा संकलित होता है तो ठेकेदार को 4,802 रुपए प्रति टन के हिसाब से रोजाना 9 लाख, महीने में 2.88 करोड़ और सालाना 34.57 करोड़ रुपए भुगतान करना होगा। यदि प्रतिदिन 250 टन कचरा उठाया गया तो खर्च और बढ़ जाएगा।

akola garbage collection new contract urban enviro
मुंबई में गणेशोत्सव पर मेट्रो-3 की समयसीमा बढ़ी, अब रात 12 बजे तक चलेगी ट्रेन, 18 इंच की मूर्ति ले जाने की छूट

कर में 350 रुपये अतिरिक्त

जिन संपत्ति धारकों ने 2026-27 का संपत्ति कर अभी तक नहीं भरा है लेकिन अगस्त तक कचरा घंटागाड़ी शुल्क दिया है। उन्हें 2026-27 का कर भरते समय सितंबर से मार्च तक के 7 महीनों का 350 रुपये अतिरिक्त देना होगा। जिन नागरिकों ने 2026-27 का संपत्ति कर और कचरा शुल्क दोनों भर दिए हैं। उन्हें 2027-28 का कर भरते समय 2027-28 का 600 रुपए और 2026-27 का 350 रुपए यानी कुल 950 रुपए अतिरिक्त देना होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com