Akola News: कर्जमुक्त हुए 19,910 किसान, 2 लाख रुपये तक मिला लाभ, 50 हजार तक प्रोत्साहन राशि

Akola Farmer Loan Waiver: अकोला जिले में किसान कर्जमाफी योजना 2026 के पहले चरण में 19,910 किसानों को 169.36 करोड़ रुपये की कर्जमाफी मिली। पात्र किसानों की ई-केवाईसी जारी है।
akola farmer loan waiver 2026 19910 farmers
अकोला किसान कर्जमाफी (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Punyashlok Ahilyadevi Holkar Farmer Loan Waiver: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्ज मुक्ति योजना- 2026' के तहत जिले में कर्ज माफी की प्रक्रिया तेज हो गई है। योजना के पहले चरण में जिले के 19,910 किसानों को कुल 169 करोड़ 36 लाख रु. की कर्ज माफी का लाभ दिया गया है। वहीं, पात्र किसानों की शेष सूचियां भी जल्द जारी होने की जानकारी प्रशासन ने दी है। योजना के तहत जिले में पोर्टल पर कुल 90,879 कर्ज खातों की जानकारी अपलोड की गई है।

इनमें से 49,250 पात्र किसानों की सूची जारी हो चुकी है। अब तक 28 हजार से अधिक किसानों ने आधार प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है। जिन पात्र किसानों की ई-केवाईसी लंबित है, उन्हें तत्काल प्रक्रिया पूरी करने का प्रशासन ने आह्वान किया है। प्रत्येक पात्र किसान के कर्ज खाते को विशिष्ट क्रमांक दिया गया है। इसके आधार पर एग्रीस्टैक पर पंजीयन और आधार प्रमाणीकरण आवश्यक है।

803 सेवा केंद्रों पर आधार प्रमाणीकरण शुरू

प्रमाणीकरण के बाद कर्जमाफी की राशि निश्चित कर सीधे लाभ हस्तांतरण के माध्यम से संबंधित कर्ज खाते में जमा की जा रही है। इसके बाद कर्ज खाते शून्य किए जाएंगे और किसानों के लिए नए फसल ऋण का रास्ता भी खुल सकेगा। 803 सेवा केंद्रों पर प्रमाणीकरण जिले के 803 'आपले सरकार' सेवा केंद्रों पर आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया शुरू है। केंद्रों को सुबह के समय भी खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। ई-केवाईसी के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेने के निर्देश हैं। बैंकों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है।

दो लाख रुपये तक कर्ज माफी

योजना में 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2025 तक वितरित फसल कर्ज तथा पुनर्गठित और दोबारा पुनर्गठित फसल कर्ज शामिल हैं। 30 सितंबर 2025 की बकाया स्थिति तथा 31 मार्च 2026 की कर्ज स्थिति के आधार पर पात्र किसानों को अधिकतम 2 लाख रुपये तक कर्जमाफी का लाभदिया जा रहा है। 2 लाख रुपये से अधिक बकाया वाले किसानों को अतिरिक्त राशि 31 मार्च 2027 तक बैंक में जमा करनी होगी।

akola farmer loan waiver 2026 19910 farmers
16 नवंबर की शाम अकोला जिले के पातुर ग्राम में पहुंचेगी भारत जोडो यात्रा

50 हजार तक प्रोत्साहन

वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में से किसी भी दो वर्षों में फसल कर्ज लेकर निर्धारित अवधि में चुकाने तथा वर्ष 2025-26 का फसल कर्ज समय पर चुकाने वाले किसानों को 50 हजार रु. तक प्रोत्साहन अनुदान दिया जा रहा है।

प्रतिक्रिया

किसान शेखर पाटिल ने कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को कर्जमाफी से कुछ राहत मिली है। किसान श्रीकृष्ण ढोरे ने कहा कि देर से ही सही, सरकार ने दो लाख रुपये तक कर्जमाफी दी है। अब नए कर्ज मिलने का रास्ता आसान होने की उम्मीद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com