अकोला में चोरों का आंतक, खेतों से 1 लाख रुपये की बिजली केबल चोरी, पानी तरस रही फसलों पर किसानों को दोहरी मार

Akola Cable Theft: अकोला के बार्शीटाकली के टिटवा शिवार में खेतों से करीब 1 लाख रुपये की नई बिजली केबल चोरी हो गई। पिंजर पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया हैं।
Akola Cable Theft Farmers Problem
अकोला बिजली केबल चोरी(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Akola Cable Theft Farmers Problem: अकोला के बार्शीटाकली तहसील के टिटवा शिवार में अज्ञात चोरों ने खेतों में नई बिछाई गई करीब 1 लाख रुपये की विद्युत केबल चोरी कर ली। तीन दिन बाद डीपी की बिजली आपूर्ति बहाल होने पर किसानों को फसलों की सिंचाई की उम्मीद जगी थी, लेकिन चोरी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। पिंजर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली बहाली के बाद किसानों को मिला था राहत का भरोसा

बार्शीटाकली तहसील के टिटवा शिवार में किसानों को फसल बचाने की उम्मीद जगी ही थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। लंबे समय से बारिश में अंतराल के कारण खेतों में फसलों को पानी की जरूरत बनी हुई है। ऐसे में किसान कुओं और बोअरवेल में उपलब्ध पानी के सहारे फसलों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी बीच करीब तीन दिन पहले क्षेत्र का बिजली डीपी जल गया था। इसके कारण खेतों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। किसानों ने बिजली वितरण कंपनी से लगातार संपर्क कर डीपी की मरम्मत कराने और आपूर्ति बहाल करने की मांग की थी।

इथेनॉल नीति पर राजेश टोपे की चिंता, बोले- रोक लगी तो महाराष्ट्र की चीनी मिलों पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव

इसी बीच करीब तीन दिन पहले क्षेत्र का बिजली डीपी जल गया था। इसके कारण खेतों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। किसानों ने बिजली वितरण कंपनी से लगातार संपर्क कर डीपी की मरम्मत कराने और आपूर्ति बहाल करने की मांग की थी।

Akola Cable Theft Farmers Problem
अकोला 2017 के पुरानी कर्जमाफी के लाभ से वंचित किसानों को लाभ, वंचित 6,472 किसानों को मिलेगी कर्जमाफी

पिंजर पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के संबंध में प्रभावित किसानों ने पिंजर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिटवा क्षेत्र के किसानों ने ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने और खेतों से विद्युत केबल चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com