अकोला में ST बसों पर लगा व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी राहत

अकोला विभाग की 522 बसों में वीटीएस लगा, अब यात्री बस का वास्तविक स्थान जान सकेंगे।
akola-547
Updated on

Akola News: एसटी महामंडल के यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है. अब यात्रियों को यह जानने के लिए बस स्टैंड पर खड़े होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा कि उनकी बस कहां हैं और कितने समय में पहुंचेगी. अकोला विभाग ने अपने बेड़े की सभी बसों पर व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम वीटीएस लगाने का काम 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है. जल्द ही यह डिजिटल सेवा यात्रियों के लिए शुरू होने जा रही है.अकोला विभाग के अंतर्गत आने वाले नौ डिपो की कुल 522 बसों में यह अत्याधुनिक उपकरण लगाया गया है.

इससे पूरे जिले का एसटी बेड़ा अब डिजिटल नक्शे पर दिखाई देगा. इस प्रणाली से न केवल यात्रियों को लाभ होगा बल्कि प्रशासन को भी बस की गति, मार्ग और ठहराव की सटीक जानकारी रियल टाइम में मिलेगी.गाड़ी का वास्तविक स्थान देख सकेंगेयात्रियों को बस ट्रैक करने के लिए एसटी महामंडल का आधिकारिक मॅस्टिक मोबाइल रिजर्वेशन ऐप इस्तेमाल करना होगा. इस ऐप में ट्रैक बस विकल्प पर जाकर यात्री अपनी बस का क्रमांक या मार्ग डालकर गाड़ी का वास्तविक स्थान देख सकेंगे.

यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और जल्द ही इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ होगा. इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्रों में बस का इंतजार करते समय यात्रियों का समय बचेगा. यदि बस खराब हो जाए या ट्रैफिक जाम में फंस जाए तो उसकी जानकारी मोबाइल पर मिल जाएगी. रात में यात्रा करने वाली महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सुविधा सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होगी. साथ ही नियंत्रण कक्ष से बस की गति और मार्ग पर निगरानी रखी जा सकेगी, जिससे यात्रा में पारदर्शिता आएगी.

Navbharat Live
navbharatlive.com