अकोला दुर्गा चौक से अग्रसेन महाराज चौक तक सड़क चौड़ीकरण का भूमिपूजन; विधायक सावरकर ने गिनाए विकास कार्य
अकोला में भाजपा ने सड़क चौड़ीकरण का भूमिपूजन किया, विकास कार्यों में नागरिकों से सहयोग की अपील की।
Akola Road Development News: अकोला प्रभाग क्रमांक 6 में दुर्गा चौक से अग्रसेन महाराज चौक तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन विधायक रणधीर सावरकर के हाथों किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में विधायक सावरकर ने कहा कि संतुलित विकास ही पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि दिवंगत विनायकुमार पाराशर द्वारा शहर में सड़क चौड़ीकरण की शुरुआत की गई थी, जिसे आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने पूर्व सांसद संजय धोत्रे और दिवंगत गोवर्धन शर्मा के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख मार्गों का विकास किया।
विकास कार्यों पर जोर
भाजपा जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी सड़क निर्माण कार्य कर अविकसित हिस्सों को विकसित करने का प्रयास किया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पश्चिम और पूर्व अकोला का संतुलित विकास आगे भी जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
अकोला मनपा की नई 4 मंजिला इमारत का डिजाइन तैयार; सरकार से 100 करोड़ मंजूर, 3 साल में पूरा होगा निर्माण
अकोला: बोरगांव मंजू में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार, 20 मई तक पुलिस रिमांड
अकोला में पारा 46.3 डिग्री पहुंचा; अगले 5 दिन भीषण हीटवेव का अलर्ट, रात की बिजली कटौती से जनता बेहाल
कार्यक्रम में भाजपा महानगराध्यक्ष जयंत मसने, मनपा स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल, महापौर शारदा खेडकर, नगरसेवक पवन महल्ले, हर्षल भांबेरे, निकिता देशमुख, आरती घोगलिया, राजेश भुईभार, नमित भुईभार, अजिंक्य राऊत, विवेक भरणे, किशोर कुचके, प्रकाश घोगलिया और दीपेश मुंदडा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
भाजपा नेताओं का विश्वास
स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा विकास कार्यों में समानता और नियोजन को प्राथमिकता देती है। वहीं नगरसेवक पवन महल्ले ने विश्वास जताया कि सांसद अनुप धोत्रे और विधायक रणधीर सावरकर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में अकोला शहर का समग्र विकास होगा।
