अकोला में अरुण यादव का चुनाव आयोग पर हमला, 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

Vote Bachao Desh Bachao Campaign: अकोला में कांग्रेस नेता अरुण यादव ने चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर सवाल उठाए।1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
akola arun yadav congress vote bachao des bachao rally
वोट बचाओ देश बचाओ अभियान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कांग्रेस के 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत रामलीला मैदान में महासभा और प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की गई है।

  • अकोला में आयोजित पत्रकार परिषद में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अरुण यादव ने चुनाव आयोग पर केंद्र सरकार के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। ये कांग्रेस के आरोप हैं।

  • कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची से नाम गायब होने और कथित अनियमितताओं पर चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

Akola Congress: चुनाव आयोग पूरी तरह से केंद्र सरकार के इशारे पर नाच रहा है। कभी भी किसी का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो जाता है। देश भर में करोड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए हैं। इसके विरोध में हमारे नेता राहुल गांधी ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान शुरू किया है।

इसी अभियान के अंतर्गत 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक महासभा का आयोजन किया गया है। इस महासभा में कांग्रेस तथा सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी प्रमुखता से उपस्थित रहेंगे।

देश भर में अनियमितता का आरोप

यह जानकारी यहां आयोजित पत्र परिषद में अ.भा. कांग्रेस कमेटी के निरीक्षक तथा पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अरुण यादव ने दी। उन्होंने कहा कि, जिस एजंसी को देश भर में निष्पक्ष चुनाव करवाने की जिम्मेदारी दी गयी थी उसी एजंसी पर देश भर में अनियमितता का आरोप लग रहा है। फिर भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। यह बहुत ही अधिक दुख की बात है। इसी के खिलाफ 1 नवंबर को दिल्ली में महासभा का आयोजन किया गया है। कांग्रेस संगठन द्वारा वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में जमकर निदर्शन किया जाएगा।

akola arun yadav congress vote bachao des bachao rally
Water Crisis: ठाणे के मीरा-भाईंदर में पानी के दाम 50% बढ़े, 500 लीटर के लिए अब देने होंगे 600 रुपये

हमारे संविधान ने हमें मतदान का अधिकार दिया

उन्होंने कहा कि, हमारे संविधान ने हमें मतदान करने का अधिकार दिया है। आज चुनाव आयोग तथा सरकार द्वारा उसी अधिकार पर कुठाराघात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, देश में भाजपा शासित कई राज्यों में वोट चोरी हुई है। इसे रोकने के लिए कांग्रेस संगठन द्वारा 2 अक्टूबर से 26 नवंबर तक लगातार अभियान चलाए जाएंगे। हमारा उद्देश्य एक ही है कि हमारे देश की जनता पर हो रहे इस अन्याय को रोकना है। इसके लिए आए दिन कांग्रेस संगठन आंदोलन तीव्र कर रहा है।

akola arun yadav congress vote bachao des bachao rally
दिवाली पर निजी बसों की मनमानी से मिलेगी राहत, नागपुर-पुणे के लिए MSRTC की विशेष बसें, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

आंदोलन जारी रहेगा

इस अवसर पर पत्र परिषद में विधायक साजिद खान पठान ने कहा कि, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश तायड़े ने भी सभी कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को दिल्ली में उपस्थित रहने का आहवान किया। इसी तरह एड. महेश गणगणे, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गवई, अक्षय राऊत, कपिल रावदेव, विजय देशमुख उगवेकर, प्रशांत प्रधान आदि ने भी सभी से 1 नवंबर को दिल्ली में उपस्थित रहने का आवाहन किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com