

Highlights:
दिवाली के पटाखों से निकले धुएं के कारण 8 नवंबर को अकोला का वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 147 दर्ज किया गया।
नवंबर के शुरुआती सात दिनों में AQI 49 से 90 के बीच था, लेकिन दिवाली के बाद इसमें तेजी से वृद्धि हुई।
पटाखों का धुआं, निर्माण कार्यों और सड़कों से उड़ने वाली धूल तथा सर्दियों में हवा की धीमी गति प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण बताए गए हैं।
Akola Air Quality Index: सर्दी की शुरुआत के साथ ही अकोला शहर की हवा की गुणवत्ता बिगड़ने लगी है। दिवाली पर पटाखों से निकले धुएं के कारण प्रदूषण में अचानक वृद्धि हुई और 8 नवंबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़कर 147 पर पहुंच गया। इससे पहले नवंबर के शुरुआती सात दिनों में एक्यूआई 49 से 90 के बीच दर्ज किया गया था।
महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अक्टूबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार, अकोला में वायु गुणवत्ता सूचकांक 82 से 123 के बीच रहा। नवंबर में 7 तारीख तक यह 49 से 80 के बीच दर्ज किया गया था। हालांकि, दिवाली के दिन इसमें अचानक बढ़ोतरी हुई। हवा में धूलकणों की बढ़ती मात्रा प्रदूषण का प्रमुख कारण मानी जा रही है। पटाखों से निकलने वाले धुएं के साथ भारी धातुओं और विभिन्न रासायनिक तत्वों ने भी हवा को दूषित किया है।
पटाखों का धुआं और केमिकल्स पटाखों से निकलने वाला धुआं सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सल्फर के कणों को हवा में घोल देता है।
धूलकणों (पीएम 2.5 और पीएम 10) की वृद्धि शहर के निर्माण कार्यों और सड़कों की धूल के कारण हवा में सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ गई है।
सर्द हवाओं का प्रभाव (इन्वर्जन इफेक्ट) तापमान गिरने के कारण हवा भारी हो जाती है और प्रदूषक तत्व जमीन के करीब जमा हो जाते है, जिससे धुआं बाहर नहीं निकल पाता।
पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के CO अनुसार सर्दियों की शुरुआत में आतिशबाजी और धूल का संयोजन वायुमंडल में स्मॉग' (धुंध) की स्थिति पैदा करता है। इस समय हवा में मौजूद बारीक कण (पीएम 2.5) सीधे फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं। एक्यूआई का 140 के पार जाना खासकर बुजुर्गों, छोटे बच्चों और अस्थमा या सीओपीडी के मरीजों के लिए चिंताजनक है।
हवा में मौजूद रासायनिक तत्व सांस की नली में सूजन और एलर्जी पैदा कर सकते हैं। हवा की गति धीमी हो जाती है। ऐसे में पटाखों का धुआं लंबे समय तक वायुमंडल में अटका रहता है। जब तक बारिश या तेज हवा नहीं चलती, तब तक वायु गुणवत्ता में तुरंत सुधार की संभावना कम रहती है।
सुबह-शाम वॉक पर निकलते समय या धूल-धुएं वाले इलाकों में जाने पर N95 मास्क का उपयोग करें। घर के दरवाजे और खिड़कियां सुबह के समय बंद रखें जब हवा में धुंध ज्यादा होती है। स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी के छिड़काव पर ध्यान देना चाहिए।