Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संत भास्कर महाराज की 119वीं पुण्यतिथि अडगांव बु. में उत्साहपूर्वक संपन्न; पालकी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Akola News: अकोला के अडगांव बु. में संत भास्कर महाराज की 119वीं पुण्यतिथि पर पालकी शोभायात्रा और महाप्रसाद का आयोजन हुआ। हजारों भक्तों ने गुरु-शिष्य के जयघोष के साथ दर्शन किए।

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Apr 09, 2026 | 03:19 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Sant Bhaskar Maharaj News: अकोटहिवरखेड मार्ग पर स्थित श्री गजानन महाराज संस्थान शेगांव की शाखा, श्री भास्कर महाराज समाधि स्थल अडगांव बु. में संत गजानन महाराज के पट्टशिष्य संत भास्कर महाराज की 119वीं पुण्यतिथि का महोत्सव मंगलवार 7 अप्रैल को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

श्री क्षेत्र भास्कर नगर, अडगांव बु. में 31 मार्च से पुण्यतिथि सप्ताह का आरंभ हुआ था, जिसमें ज्ञानेश्वरी पारायण, कीर्तन, गाथा भजन आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुण्यतिथि के दिन सुबह 7 बजे से दिंडियों और पालकी की परिक्रमा निकाली गई।

इसमें भास्कर महाराज की पादुका और रजत मुखवटा चाँदी की पालकी में विराजमान कर शोभायात्रा निकाली गई। इस परिक्रमा में अकोट, दहिगांव, बोरगांव वैराले, गायवाडी, कापुसतलणी आदि स्थानों से आए श्रद्धालुओं की दिंडियों और पालकियों ने सहभाग लिया। ॐ गजानन नमो नमः, ॐ भास्कराय नमो नमः के जयघोष से अडगांव नगरी गूँज उठी।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई: मलाड के दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर, आरोपी पर ड्रग्स तस्करी का भी आरोप

नागपुर में आचार्य प्रशांत का भव्य स्वागत; एयरपोर्ट पर उमड़ी भारी भीड़, युवाओं को दिया गीता और संघर्ष का संदेश

भामरागड़ के ग्रामीणों ने अपनाया बायोगैस का विकल्प; महंगे सिलेंडर से मिली मुक्ति, परिवार बन रहे आत्मनिर्भर

टोकन विवाद से जलगांव में हंगामा, किसानों का गुस्सा फूटा; कई जगह प्रदर्शन

हुआ काला का कीर्तन। सुबह 10 से 12 बजे तक ज्ञानेश्वर महाराज गावंडे का काल्या का कीर्तन हुआ, जिसमें उन्होंने भास्कर महाराज समाधि प्रसंग का वर्णन किया। बताया गया कि श्री गजानन महाराज ने अपने पट्टशिष्य भास्कर महाराज को चैत्र कृ. 5, सन 1907 को दोपहर 12 बजे स्वयं समाधि दी थी।

पाइंटरलगे गुरुशिष्य के जयकारे। इसी कारण दोपहर 12 बजे कीर्तन के बाद हजारों भक्तों ने मंजिरामृदंग की गूँज में गुरुशिष्य के नाम का जयघोष किया और आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने अनुशासनपूर्वक महाप्रसाद का लाभ लिया।

इस प्रकार अडगांव नगरी में पुण्यतिथि महोत्सव भक्ति और उत्साह के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Akola adgaon sant bhaskar maharaj punyatithi celebration palki yatra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 02:58 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.