Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला जिले में पाए गए 77 कोरोना संक्रमित मरीज, 190 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Sep 23, 2020 | 11:59 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

अकोला. अकोला जिले में कोरोना वायरस का खतरा कायम होकर कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या व संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या बढ़ती जा रही है. बुधवार 23 सितंबर को सरकारी मेडिकल कालेज व सर्वोपचार अस्पताल से प्राप्त 259 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट में 69 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव व मंगलवार की देर रात रैपिड एंटीजन टेस्ट में 8 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव के साथ कुल 77 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव व 190 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. पाजिटिव मरीजों में 26 महिलाओं व 43 पुरुषों का समावेश है.

जिसमें राजाराम नगर, आकृती नगर, लक्ष्मी नगर, काटेपूर्णा, राम नगर, गड्डम प्लॉट, खदान, तारफैल, सिंधी कैम्प, हरिहर पेठ, कौलखेड, खडकी, बड़ी उमरी, सारकिन्ही, रामदासपेठ, जीएमसी, बी एण्ड सी क्वॉर्टर, केशव नगर, कलाल चाल, माधव नगर, पुराना कपडा मार्केट, न्यू भीम नगर, रेणूका नगर, रणपिसे नगर, बहिरगेट, बार्शीटाकली, खिस्तीयन कालोनी, गौरक्षण रोड, डाबकी रोड, अकोट, छोटी उमरी, मलकापुर, वडाली देशमुख, देशमुख फैल, जयहिंद चौक, वानखडे नगर, खोलेश्वर, शिवाजी नगर, गीता नगर, दालंबी, मुर्तिजापुर व ग्राम पागोरा पातुर के निवासियों का समावेश है. अब अकोला जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 6,827 तक पहुंच गई है.

उपचार के दौरान 2 मरीजों की मौत
इस दौरान 2 मरीजों की मौत हो गई है. जिसमें 21 सितंबर को अस्पताल में दाखिल ग्राम हिरपुर, मुर्तिजापुर निवासी 45 वर्षीय पुरुष मरीज व अलसी प्लॉट, अकोला निवासी 58 वर्षीय पुरुष मरीज का समावेश है. इन दोनों मरीजों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है. अब तक कोरोना वायरस से 215 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है.

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग

CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11

सड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

उपचार के बाद 155 मरीजों को दिया डिस्चार्ज 
इस दौरान 155 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया है. जिसमें सरकारी मेडिकल कालेज से 30, अकोला कोविड केअर सेंटर से 15 व होम क्वॉरंटाईन का समयावधि पूर्ण होने पर 110 मरीजों का समावेश है. अब तक 4,945 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया है.

1,667 मरीजों पर अस्पताल में उपचार शुरू 
अब अकोला जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 6,827 तक पहुंच गई है. अब तक 215 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है. अब तक 4,945 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज दिया गया है. अभी 1,667 कोरोना वायरस संक्रमित सक्रिय मरीजों पर अस्पताल के कोविड वार्ड में उपचार शुरू है. यह जानकारी सरकारी मेडिकल कालेज के सूत्रों से प्राप्त हुई है.

77 corona infected patients found in akola district 190 patients report negative

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2020 | 11:59 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.