Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

 अकोला: कार की टक्कर से 14 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया रास्ता रोको आंदोलन

अकोला जिले के केलीवेली फाटे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 14 वर्षीय तेजस मांडले की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना के खिलाफ तीन घंटे तक रास्ता रोको आंदोलन किया।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 27, 2026 | 08:34 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola District: अकोला जिले के केलीवेली फाटे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 14 वर्षीय बालक तेजस मांडले की मौत हो गई. इस घटना से आक्रोशित ग्रामिणों ने तपती धूप में तीन घंटे तक रास्ता रोको आंदोलन कर दोषियों के खिलाफ रोष व्यक्त किया. तेजस अपनी माँ के साथ बस स्टैंड पर दहीहांडा जाने के लिए आया था.

उसी समय दहीहांडा से आ रही स्विफ्ट डिज़ायर कार क्र.एमएच 27 डीएल 7240 चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मारी. गंभीर रूप से घायल बालक को ग्राम मंडल अध्यक्ष किशोर बुले और परिजनों ने उसी कार से अकोला के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

शाम को शोकाकुल वातावरण में उसका अंतिम संस्कार किया गया. इस घटना की शिकायत प्रदीप मांडले ने दहीहांडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई. आरोपी चालक किशोर भदे निवासी लोतवाडा, तहसील दर्यापुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

सम्बंधित ख़बरें

सब्जी मंडी में शॉर्ट सर्किट से आग, सिलेंडर भी भड़का, नागरिकों की तत्परता से बड़ा अनर्थ टला

कुंभ 2027 से पहले साधुग्राम जमीन पर मंथन, महापौर कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक, किसानों से सीधा संवाद

ठाणे जिप विद्यालयों के 59 विद्यार्थी इसरो के सफर पर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का ‘रूरल टू स्पेस’ विज़न

मीरारोड: धर्म पूछकर दो वॉचमैन पर चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार-ATS जांच में जुटी

आगे की जांच एपीआई गोपाल ढोले और उनकी टीम कर रही है. रास्ता रोको आंदोलनघटना को लेकर ग्रामीणों ने रास्ता रोको आंदोलन करते हुए सड़क निर्माण ठेकेदार की लापरवाही पर भी नाराजगी जताई.

दहीहांडा फाटा से दहीहांडा तक 15 कि.मी. सड़क का हाल ही में कंक्रीटीकरण किया गया है, लेकिन कहीं भी गति अवरोधक नहीं लगाए गए. बस स्टैंड और स्कूल के पास लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है.

ग्रामस्थों का कहना है कि गति अवरोधक न होने के कारण ही यह दुखद हादसा हुआ. आंदोलन में सैकड़ों ग्रामस्थ शामिल हुए और चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने तुरंत कदम नहीं उठाए तो आगे और तीव्र आंदोलन किया जाएगा.

14 year old boy killed in car collision

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 08:16 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.