-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akhilesh Yadav Two Days Maharashtra Visit Today Will Samajwadi Party Contest Elections Alone
अखिलेश यादव महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर जनसभा को करेंगे संबोधित, क्या अकेले चुनाव लड़ेगी सपा!
- Written By: प्रीति शर्मा
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव महाराष्ट्र में दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह मालेगांव और धुले में जनसभा को संबोधित करेंगे।

अखिलेश यादव (सोर्स: एएनआई)
महाराष्ट्र: विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में सियासी बिगुल बज चुका है। राज्य में चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। इसकी चलते समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव महाराष्ट्र में दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह मालेगांव और धुले में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि राज्य में 20 नवंबर को मतदान होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में अपना दमखम दिखा रही हैं।
अखिलेश यादव का चुनावी दौरा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के प्रमुख अखिलेश यादव आज 18 अक्टूबर को मालेगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे तो वहीं कल यानी 19 अक्टूबर को धुले में राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह दो दिवसीय महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद पार्टी अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के बाहर भी अपनी पकड़ बनाने में जुटी है क्योंकि सपा का फोकस महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर है।
इन सीटों पर सपा का दांव
पिछली बार हुए चुनाव में सपा के मुस्लिम विधायकों ने ही चुनाव में जीत हासिल की थी। इसकी वजह से सपा ने साल 2024 में ज्यादातर मुस्लिम सीटों पर चुनाव लड़ने का प्लान बनाया था। वहीं, धूलिया और औरंगाबाद जैसे मुस्लिम बहुल सीटों पर सपा अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। बता दें कि मालेगांव और धुलिया असदुद्दीन ओवैसी का गढ़ है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर एआईएमआईएम ने जीतकर सबको चौंका दिया था। महाराष्ट्र में सपा अच्छी भागीदारी चाहती है, इस वजह से उन्होंने इन इलाकों में अपने कार्यक्रम रखे हैं। सपा जमीनी सियासत करके जनता के दिल में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
यह भी पढ़ें: नेवासा विधानसभा सीट: बीजेपी या एनसीपी में कौन मारेगा बाजी! जानिए क्या है इस क्षेत्र का राजनीतिक समीकरण
क्या अकेले चुनाव लड़ेगी सपा?
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कांग्रेस के कुछ नेता चाहते थे कि उत्तर प्रदेश में सपा अपना दिल करते हुए कांग्रेस के लिए कुछ सीटें छोड़े ताकि महाराष्ट्र में कांग्रेस अपने हिस्से की दो सीट सपा के लिए छोड़ देगी। वहीं बाकी दो सीटों पर महाअघाड़ी के अन्य दल से बात करेगी लेकिन इस पर सपा तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी इस बार करीब 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाए है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा महाराष्ट्र में इस बार अकेले चुनाव लड़ सकती है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला अखिलेश यादव के महाराष्ट्र दौरे के बाद लिया जाएगा। बता दें कि महाराष्ट्र में सपा 2014 के चुनाव में चार और 2019 के विधानसभा चुनाव में दो प्रत्याशी की जीत हुई थी। उस समय वह अकेले ही लड़ी थी।
Akhilesh yadav two days maharashtra visit today will samajwadi party contest elections alone
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
Jul 15, 2026 | 09:05 PMगौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं
Jul 15, 2026 | 09:00 PMहरतालिका तीज 2026: साल में सिर्फ एक बार आता है ये दुर्लभ संयोग! जानिए कब रखें व्रत और क्यों है इस बार इतना खास
Jul 15, 2026 | 09:00 PM‘आरोप लगाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा…’ फर्जी जाति प्रमाण पत्र में मिली क्लीन चिट पर बोली प्रतिमा बागरी
Jul 15, 2026 | 09:00 PMसागर: देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिट अपील खारिज
Jul 15, 2026 | 08:41 PMBihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AI सेंटर समेत 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Jul 15, 2026 | 08:37 PMपटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
Jul 15, 2026 | 08:36 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM














