-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ajit Pawar Reaction After Visit At Rajkot Fort Malvan Sindhudurg
अजित पवार ने राजकोट किले का किया दौरा, कहा- छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम के अनुरूप बनाई जाएगी प्रतिमा
- Written By: किर्तेश ढोबले
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राजकोट किले में जाकर प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया और आश्वासन दिया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम के अनुरूप एक और प्रतिमा बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले की गहनता जांच कर रही है । उन्होंने इस मामले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाने का भी आश्वासन दिया।

अजित पवार ने राजकोट किले का किया दौरा (एक्स-अजित पवार)
मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के मालवण तहसील में राजकोट किला परिसर में स्थापित 17वीं सदी के मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा 26 अगस्त को यह ढह गई। जिसके बाद राज्य में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर सरकार एक्शन मोड़ पर आ गई है। इसे लेकर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राजकोट किले में जाकर प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया और आश्वासन दिया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम के अनुरूप एक और प्रतिमा बनाई जाएगी।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने राजकोट किले में जाकर प्रतिमा स्थल का निरिक्षण किया, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से घटना को लेकर चर्चा भी की। किले का निरिक्षण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मामले की गहनता जांच कर रही है । उन्होंने इस मामले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाने का भी आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने का मामला: CM एकनाथ शिंदे ने मामले की जांच के लिए गठित की विशेषज्ञों की समिति
सम्बंधित ख़बरें
पुणे मनपा के मुख्य भवन में लगेगा अजीत पवार का तैलचित्र, पक्ष नेताओं की बैठक में मिली प्रस्ताव को मंजूरी
नासिक विधान परिषद चुनाव: राकांपा विधायक खोसकर का अपनी ही महायुति के उम्मीदवार दराडे पर हमला, लेटर-वॉर तेज
मुंबईः छांव फाउंडेशन का ज्ञापन, एसिड बिक्री पर सख्ती की मांग, सुनेत्रा पवार ने दिया आश्वासन
सुनेत्रा पवार का पहला जनता दरबार: अनुशासन और संवेदनशीलता का संगम, दिखी अजित पवार की झलक
मालवन की घटना दुर्भाग्यपूर्ण
अजित पवार ने कहा, मालवन की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना को लेकर हर कोई दुखी है। महान छत्रपति शिवाजी महाराज पर सभी को गर्व है। इस घटना को लेकर सभी ने अलग अलग प्रतिक्रिया दी है। लेकिन राज्य सरकार के रूप में हम आपको बताना चाहते है कि हम इसी जगह पर महाराज के नाम के अनुरूप एक स्मारक बनाने जा रहे है। इसे लेकर पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री शिंदे बैठक कर रहे है।
सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इसकी गहराई से जांच की जाएगी। इस प्रतिमा का काम करने वाले कुछ लोग अब भी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नई प्रतिमा बनाने को लेकर मुख्यमंत्री ने राम सुतार से चर्चा की है। सुतार ने कई बड़ी मुर्तियां बनाई है, उनके पास काफी अनुभव है। हर चीज को देखने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, स्ट्रक्चर कंसल्टेंट चेतन पाटिल गिरफ्तार
अनावरण सिर्फ नौ महीने बाद ढही मुर्ति
जानकारी के लिए बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। अनावरण किए जाने के करीब नौ महीने बाद मुर्ति के ढहने को लेकर सरकार पर विपक्ष सरकार पर हमलावार है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में नामजद संरचना सलाहकार चेतन पाटिल को कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया।
Ajit pawar reaction after visit at rajkot fort malvan sindhudurg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














