Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एसटी कामगारों को अजीत पवार का अंतिम अल्टीमेटम, 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगा मौका

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 26, 2022 | 08:32 PM

Photo:ANI

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार (Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar) ने हड़ताली एसटी कामगारों (ST Workers) को अंतिम अल्टीमेटम (Final Ultimatum) देते हुए 31 मार्च तक काम पर वापस लौटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार की तरफ से यह कामगारों के लिए अंतिम मौका है। अजीत पवार ने कहा कि जो कर्मचारी 31 मार्च तक काम पर वापस लौटते हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन ऐसा न करने वाले कर्मचारियों को कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने यह बात पुणे (Pune) में पत्रकारों से बात करते हुए कही। 

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन मंत्री अनिल परब ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एसटी कामगारों के काम पर वापस लौटने के लिए 31 मार्च की डेडलाइन निर्धारित की है। परिवहन मंत्री परब ने महाराष्ट्र विधान मंडल के बजट सत्र के आखिरी दिन 25 मार्च को दोनों सदनों में एक निवेदन देते हुए कहा कि इस हड़ताल की वजह से आम लोगों के अलावा परीक्षा के लिए जाने वाले छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में एसटी कामगारों को अपनी जिद्द छोड़ कर काम पर वापस लौट जाना चाहिए। 

पिछले चार महीनों से कर्मचारी हड़ताल पर

सरकार के साथ एसटी निगम के विलय की मांग को लेकर पिछले चार महीनों से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सरकार के साथ विलय की मांग पर विचार करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया था। इस समिति ने विलय की सिफारिश को खारिज कर दिया है। इसके बावजूद एसटी कामगार विलय की मांग पर अड़े हुए हैं। हड़ताल की वजह से अब तक 48 कर्मचारियों ने आत्महत्या कर ली है। ऐसे में इस मुद्दे को सुलझाना आघाडी सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है।  मंत्री परब ने कहा है  कि एसटी कामगारों के वेतन में अच्छा इज़ाफा किया गया है। ऐसे में अब उन्हें राज्य हित को ध्यान में रखते हुए काम पर वापस लौट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे कामगारों के साथ बात कर हर मुद्दे को सुलझाने के लिए तैयार हैं। परब ने कहा है कि आत्महत्या करना किसी भी समस्या का हल नहीं होता है।

सम्बंधित ख़बरें

रेलवे की Railway Bedsheet में AI कैमरा खोजेगा दाग-धब्बे, पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च

एक मच्छर आदमी को…, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, फ़िल्मी डायलॉग से कसा तंज

तिरंगा मोर्चा नहीं होगा रद्द, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन, ठाकरे बंधुओं का ऐलान

देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? राउत का बड़ा दावा, कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?

Ajit pawar final ultimatum to st workers will not get a chance after march 31

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 26, 2022 | 08:32 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Mumbai
  • Pune
  • ST Strike Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.