-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ajit Pawar Charge Of Ncp Is A Big Responsibility Seat Sharing Maharashtra Politics
NCP की कमान संभालना बड़ी जिम्मेदारी, अजित पवार ने सीट बंटवारे को लेकर कही ये बड़ी बात
- Written By: किर्तेश ढोबले
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे के बारे में अजित पवार ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से दो-तीन बार बात की थी और बातचीत सकारात्मक रही।

अजित पवार ने (फोटो सौजन्य- एक्स)
पुणे: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। मतदाताओं को अपनी तरफ रूझाने के लिए कई नेता महाराष्ट्र का दौरा कर रहे है। इस बीच अजित पवार ने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगियों- राकांपा, शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के विभाजन के बाद उनके चाचा शरद पवार से अलग होकर राकांपा की कमान संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार ने अपनी जन सम्मान यात्रा के दौरान कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ महायुति के सहयोगियों- राकांपा, शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल जुलाई में अजित पवार और उनके वफादार विधायक राकांपा से अलग होकर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गए थे। बाद में उन्हें पार्टी का नाम और इसका चुनाव चिह्न घड़ी मिल गया। पार्टी के संस्थापक एवं अब राकांपा-शरदचंद्र पवार (एसपी) के प्रमुख शरद पवार विपक्षी गुट महा विकास आघाडी (एमवीए) का हिस्सा हैं, जिसमें शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) और कांग्रेस भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
हाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
शरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
राम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?
पार्टी की कमान संभालना बड़ी जिम्मेदारी
उन्होंने कहा, ‘‘यह मुझे मिली अब तक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अब तक, पवार साहब (शरद) हमारे नेता और प्रमुख थे। जब मैं 1991 में राजनीति में आया था, तब तक राकांपा नहीं थी।”
यह भी पढ़ें:- आरक्षण के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक जरूरी, अजित पवार ने कहा- विपक्षी दलों को नहीं कर सकते नजरअंदाज
उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब मैं कांग्रेस में था, तो उसमें कई नेता थे। इसलिए, इसका (अतिरिक्त जिम्मेदारी) कोई सवाल ही नहीं उठता था। जब 1999 में राकांपा बनी… मुझे 2004 के बाद ही जिम्मेदारियां दी गईं। अब अंतिम जिम्मेदारी मेरे पास है क्योंकि मैं राकांपा प्रमुख हूं।”
सीट बंटवारे पर बातचीत सकारात्मक
राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे के बारे में पवार ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से दो-तीन बार बात की थी और बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि हर कोई अधिक से अधिक सीट पर चुनाव लड़ना चाहता है और इसका समाधान निकाला जाएगा।
सहयोगियों के साथ भी बातचीत करने की जरूरत
उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हालांकि, हमें अपने अन्य गठबंधन सहयोगियों के साथ भी बातचीत करने की जरूरत है…कुछ दिन इंतजार करते हैं।” यह पूछे जाने पर कि क्या नवंबर में चुनाव हो सकते हैं, उन्होंने कहा कि इस बारे में चर्चा है, लेकिन यह कार्यक्रम तय करना निर्वाचन आयोग का विशेषाधिकार है और ‘‘यह हमारे हाथ में नहीं है।” अजित पवार ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मराठा समुदाय की मांग पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की वकालत की और कहा कि विपक्षी दलों की उपेक्षा नहीं की जा सकती, क्योंकि वे भी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
यह भी पढ़ें:- अजित पवार ने बेटे पार्थ को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं
उन्होंने कहा, ‘‘मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण चाहते हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आरक्षण मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, लेकिन विपक्ष इससे दूर रहा। मुझे नहीं पता कि यह बहिष्कार जानबूझकर किया गया था या नहीं। उनसे (विपक्ष से) फिर से समय लेने का फैसला किया गया है।”
लाडकी बहिन योजना की सराहना
मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना की सराहना करते हुए पवार ने कहा कि इस योजना की शुरुआत 17 अगस्त को बालेवाड़ी में एक कार्यक्रम में की जाएगी, जिसमें लाभार्थियों को जुलाई और अगस्त महीने के लिए पैसे दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस भी शामिल होंगे। इस योजना के तहत अगर किसी महिला की वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है तो उसे 1,500 रुपये मासिक सहायता दी जाएगी। पवार ने कहा कि उनकी जन सम्मान यात्रा को महिलाओं की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ajit pawar charge of ncp is a big responsibility seat sharing maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PMकहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














