- Hindi News »
- Maharashtra »
- Aimim Candidate Mufti Ismail Admitted To Mumbai Hospital After Heart Attack
चुनाव प्रचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा, AIMIM के उम्मीदवार मुफ्ती इस्माइल मुंबई अस्पताल में भर्ती
AIMIM के उम्मीदवार मुफ्ती इस्माइल ने सोमवार को सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें मालेगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- Written By: रीना पंवार

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती विधायक मुफ्ती इस्माईल
मालेगांव : मौजूदा विधायक और मालेगांव सेंट्रल से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार मुफ्ती इस्माइल को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने उनके हृदय की 3 नसों में 80 प्रतिशत तक ब्लॉकेज पाया।
दो बार के विधायक रह चुके मुफ्ती इस्माइल ने बीते सोमवार को सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें मालेगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, इलाज के दौरान उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ने और उन्हें दूसरा दिल का दौरा पड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में रेफर करने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- नाना पटोले के ‘कुत्ता’ वाली टिप्पणी पर जुबानी छिड़ी जंग, BJP नेता किरीट सोमैया ने किया पलटवार
सम्बंधित ख़बरें
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन पर भरोसा नहीं! महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बनाई कमेटी
मधुमेह से भी पीड़ित हैं मुफ्ती इस्माइल
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफ्ती इस्माइल को मंगलवार सुबह जल्दी ही स्थानांतरित कर दिया गया था। मुफ्ती की बीमारी के मद्देनजर क्षेत्र के अधिकांश उम्मीदवारों ने सोमवार को अपने-अपने चुनाव अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया था। सूत्रों के अनुसार मुफ्ती इस्माइल मधुमेह से पीड़ित हैं जिसके कारण उनकी बाईपास सर्जरी अभी नहीं की जा रही है।
यह भी पढ़ें- शरद पवार ने PM पर लगाए गंभीर आरोप, पूछा- उन्हें 400 सीटें क्यों चाहिए थीं? क्या संविधान बदलना था एजेंडा !
मालेगांव से चुनाव लड़ रहे इस्माइल
बता दें कि 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी प्रचार में मुफ्ती को पूर्व कांग्रेस विधायक आसिफ शेख के खिलाफ कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई है। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की शान-ए-हिन्द और कांग्रेस प्रत्याशी एज़ाज़ बेग भी मुफ्ती के सामने कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। 20 नवंबर को राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। चुनाव के मद्देनजर इन दिनों सभी दल जोरदार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। 23 नवंबर को मतों की गणना की जाएगी।
Aimim candidate mufti ismail admitted to mumbai hospital after heart attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फेवीक्विक से चिपकी उंगलियां ऐसे छुड़ाने का दावा, वायरल वीडियो पर लोगों की नजर
Apr 20, 2026 | 08:41 PM‘नकली विरोध की कराई जा रही शूटिंग…’, महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बताया काली करतूत
Apr 20, 2026 | 08:38 PMझाड़-फूंक के बहाने ले गया और उतार दिया मौत के घाट, पिता ने बेटी का घोंटा गला; सामने आई हैरान करने वाली वजह
Apr 20, 2026 | 08:32 PMशादी की सालगिरह पर अनोखा अंदाज, कपल ने आरी से काटा केक, वीडियो वायरल
Apr 20, 2026 | 08:29 PMJEE Main Result 2026: NTA ने जारी किया सेशन 2 का रिजल्ट, 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल लाकर टॉप में बनाई जगह
Apr 20, 2026 | 08:27 PMभुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
Apr 20, 2026 | 08:21 PMघर में घुसा बंदर, फ्रिज खोलकर बादाम लेकर भागा; वीडियो वायरल
Apr 20, 2026 | 08:17 PMवीडियो गैलरी

UP में दरोगा की दबंगई! 14 साल के मासूम को जड़ा थप्पड़, बाइक कराई साफ, फिर क्या हुआ देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 08:02 PM
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 07:38 PM
NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM














