‘शिंदे ने फिर किया काला जादू!’ आदित्य ठाकरे का डिप्टी सीएम को लेकर बड़ा दावा, कहा- पूर्णिमा पर गांव जाकर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित के रायगढ़ दौरे को लेकर संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर तंज कसा था। अब आदित्य ठाकरे ने एक बार से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है।
- Written By: आकाश मसने
एकनाथ शिंदे व आदित्य ठाकरे (डिजाइन फोटो)
मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर एक बार फिर से काले जादू का आरोप लगाया है। शनिवार को पुणे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुई शिंदे की मुलाकात को माध्यम बनाकर आदित्य ने इशारों में कहा कि वे पूर्णिमा के मौके पर गांव जाकर आए होंगे। वे लोग जिस जिस से भी मिले होंगे उन्हें अपना ध्यान रखना चाहिए। ऐसा मैं अपने तजुर्बे के आधार पर कह रहा हूं और कोई बात नहीं है। आदित्य ने भले ही किसी का नाम नहीं लिया लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उनके निशाने पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ही थे।
मुंबई में गहराते जल संकट पर आदित्य ने 48 घंटों में जल संकट का समाधान ढूंढ़ने का अल्टिमेटम मनपा प्रशासन और सरकार को पहले ही दे रखा है। 48 घंटे बाद उनकी पार्टी मुंबई के प्रत्येक मनपा विभाग कार्यालय पर मोर्चा निकालेगी। ऐसी चेतावनी भी उन्होंने दी है। इसी संदर्भ में आयोजित बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे आदित्य ने डीसीएम शिंदे पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधा।
शनिवार को हुई थी अमित शाह-शिंदे की मुलाकात
दरअसल शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 345वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में अमित शाह रायगढ़ किले पर आयोजित समाधि जीर्णोद्धार शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुणे-रायगढ़ दौरे पर आए थे।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
पहले भी लगा चुके हैं आरोप
शिवसेना (यूबीटी) उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर पहले भी तंत्र मंत्र का सहारा लेने का आरोप लगाती रही है। डिप्टी सीएम शिंदे के अपने विधायकों के साथ असम के कामाख्या मंदिर के दौरे, उनके सातारा स्थित गांव जाने पर भी यूबीटी इसी तरह के आरोप लगाता रहा है। करीब 2 महीने पहले शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर वर्षा बंगले में काला जादू करने का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि इसी वजह से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वर्षा में रहने नहीं जा रहे हैं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
शाह पर राउत ने लगाया महाराज के अपमान का आरोप
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया है। राउत ने कहा कि महाराज की 345वीं पुण्यतिथि और शिवाजी की समाधि के जीणर्णोद्धार की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को रायगढ़ किले में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपमानजनक ढंग से शिवाजी महाराज के नाम का बार-बार उच्चारण किया। इसके अलावा शाह ने औरंगजेब के मकबरे को समाधि भी कहा।
