नासिक में कर्ज से परेशान सर्राफा कारोबारी बाप-बेटे ने की जहर खाकर आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद, जांच जारी

महाराष्ट्र के नासिक शहर में सर्राफा कारोबारी और उसके बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि उन्होंने कर्ज के कारण यह कदम उठाया होगा।
नासिक में सर्राफा कारोबारी और उसके बेटे ने आत्महत्या की।
नासिक में सर्राफा कारोबारी ने आत्महत्या की। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नासिक: सर्राफा कारोबारी या व्यवसायी आमतौर पर रईस ही होते हैं। भला उनको पैसों की क्या कमी हो सकती है। ऐसा हम सोच सकते हैं लेकिन नासिक के एक सर्राफा कारोबारी पर इतना कर्ज था कि वे बेहद परेशान थे। इतना परेशान कि उसने अपने बेटे के साथ खुद भी आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

दरअसल महाराष्ट्र के नासिक शहर में सर्राफा कारोबारी और उसके बेटे ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यद्यपि इस मामले का वास्तविक कारण ज्ञात नहीं हो सका है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि उन्होंने कर्ज के कारण यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने बताया कि सर्राफा कारोबारी के घर से उसके द्वारा लिखा गया एक पत्र मिला है और उसकी जांच की जा रही है।

एएस गुरव एंड संस नाम से आभूषण की दुकान

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान पंचवटी के पास रामराज्य संकुल ‘अपार्टमेंट' निवासी प्रशांत आत्मारामसेठ गुरव उम्र 49 और अभिषेक प्रशांत गुरव उम्र 28 के रूप में हुई है। शहर के सर्राफा बाजार में उनकी ‘एएस गुरव एंड संस' नाम से आभूषण की दुकान थी। पंचवटी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशांत गुरव ने घर पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि अभिषेक को उसका भाई एक निजी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

घटना के समय कारोबारी की पत्नी कर्नाटक में यात्रा पर थीं

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सर्राफा कारोबारी ने सोमवार तड़के जहर खा लिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से, पिता-पुत्र द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, मृतक के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया खातों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय कारोबारी की पत्नी कर्नाटक की यात्रा पर थीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com