Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

12 वीं केमेस्ट्री का प्रश्न पत्र नहीं हुआ लीक, विधान परिषद में स्कूली शिक्षा मंत्री का खुलासा

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 14, 2022 | 06:28 PM
Follow Us
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) की स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ (Minister Varsha Gaikwad) ने कहा है कि बारहवीं कक्षा का केमिस्ट्री प्रश्न पत्र लीक नहीं (12th Chemistry Question Paper Not Leak) हुआ है। उन्होंने यह बात सोमवार को विधान परिषद में कही। बीजेपी (BJP) के विधान परिषद सदस्य निरंजन डावखरे (Niranjan Davkhare) ने यह मुद्दा उठाया था। ऐसी रिपोर्ट थी कि शनिवार को मुंबई में हुई बारहवीं कक्षा का केमिस्ट्री का पेपर लीक हो गया  था। इस मामले में विले पार्ले पुलिस (Vile Parle Police) ने एक प्राइवेट क्लास टीचर को गिरफ्तार (Arrested) किया है। 

स्कूली शिक्षा मंत्री ने कहा कि विलेपार्ले के एक परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र बांटने के बाद एक छात्र के मोबाइल पर इसका कुछ हिस्सा व्हाट्सएप के जरिए मिला था । वर्षा ने साफ़ किया कि प्रश्न पत्र लीक होने की रिपोर्ट में कोई सच्चाई नहीं है। सुबह 10.20 बजे प्रश्नपत्र बांटे गए। देर से आई एक स्टूडेंट का फोन चेक करते हुए उसने बताया कि सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर उसके मोबाइल में प्रश्नपत्र का एक हिस्सा मिला था।

@msbshse pic.twitter.com/sQaXhUMq95 — Prof. Varsha Eknath Gaikwad (@VarshaEGaikwad) March 14, 2022

वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि प्रश्न पत्र 10 मिनट पहले वितरित किए जाते हैं। छात्र सुबह 10.30 बजे से पेपर लिखना शुरू करते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वर्षा ने साफ़ किया कि इस मामले से छात्रों को किसी तरह की हानि नहीं होगी और उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

भारी बारिश के बाद ठाणे में सभी पेड़ों का होगा हेल्थ ऑडिट, विधायक डावखरे की मांग पर कमिश्नर का आश्वासन

राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे

बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां

फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार

प्राइवेट ट्यूटर यादव अरेस्ट 

बारहवीं कक्षा के केमिस्ट्री प्रश्न पत्र के कुछ हिस्से को व्हाट्स अप के जरिए तीन छात्रों को शेयर करने के मामले में पुलिस ने  प्राइवेट क्लास चलाने वाले शिक्षक मुकेश यादव को अरेस्ट किया है। पुलिस इस मामले में तीनों छात्रों से भी पूछताछ की है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस पूरे मामले का मास्टर माइंड कौन है। आखिर शिक्षक मुकेश यादव को प्रश्न पत्र के कुछ हिस्से की जानकारी कहां से मिली और यह कितने छात्रों तक पहुंचाया गया।

12th chemistry question paper not leak school education minister disclosed in legislative council

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 14, 2022 | 06:28 PM

Topics:  

  • BJP
  • Mumbai
  • Niranjan Davkhare
  • Varsha Gaikwad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.