-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- 10 Thousand Quintal Paddy Scam In Gadchiroli Fir Registered Against Five Accused President And Vice President Arrested
गडचिरौली में 10 हजार क्विंटल धान घोटाला :17 के खिलाफ FIR दर्ज, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत 7 गिरफ्तार
- Written By: सोनाली चावरे
गडचिरोली जिले में चर्चित रहे 2023-24 और 2024-25 के दो वर्षों में धान खरीदी में 10 हजार क्विंटल तक का अंतर पाया गया। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

धान घोटाले में 7 आरोपी गिरफ्तार
गडचिरौली: जिले में धान घोटाले के मामले में कुरखेड़ा पुलिस ने रविवार को देउलगांव खरीद केंद्र के 5 निदेशकों को गिरफ्तार कल लिया है। पुलिस ने धान घोटाला मामले में क्रय केंद्र के अध्यक्ष और सचिव समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और अब पांच और की गिरफ्तारी के साथ गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
गिरफ्तार हुए लोगों में संगठन के अध्यक्ष पतिराम कोकोडे, उपाध्यक्ष पंधारी दडगये और बोर्ड के सदस्य भाऊराव कवाडकर, नुसाराम कोकोडे और भीमराव शेंडे शामिल हैं। घोटाले के मुख्य आरोपी उप क्षेत्रीय प्रबंधक मुरलीधर बावने और संस्था के प्रबंधक महेंद्र मेश्राम समेत 10 आरोपी अभी भी फरार हैं।
गिरफ्तारी से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में हलचल
गढ़चिरौली जिले में चर्चित दो वर्षों 2023-24 और 2024-25 में देउलगांव खरीदी केंद्र पर धान खरीदी में 10 हजार क्विंटल का अंतर पाया गया।उक्त मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में हलचल मच गई है। गढ़चिरौली के जिला कलेक्टर अविशांत पांडा ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद आदिवासी विकास महामंडल के उप क्षेत्रीय प्रबंधक हिम्मतराव सोनवाने की लिखित शिकायत के आधार पर कुरखेड़ा पुलिस ने आदिवासी विकास महामंडल के उप क्षेत्रीय प्रबंधक मुरलीधर बावने, प्रभारी विपणन निरीक्षक चंद्रकांत कासरकर, हितेश पेंदाम को गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
गोंदेश्वर मंदिर के पुरातत्व महानिदेशक से मिले सांसद वाजे, मंदिर मरम्मत और 5 करोड़ के विकास कार्यों की मांग
MBBS बनाम BHMS: मिक्सोपैथी पर क्यों मचा घमासान? जानें 60% अस्पतालों को चलाने वाले डॉक्टरों का पक्ष
फरार आरोपियों की तलाश जारी
आदिवासी विविध कार्यकारी सहकारी समिति देऊलगांव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संचालक, साथ ही संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों सहित महेंद्र विस्तारी मेश्राम सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। इस बीच, चंद्रकांत कासरकर और हितेश पेंदाम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कल पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया।आदिवासी विकास निगम के उप क्षेत्रीय प्रबंधक और देऊलगांव के आदिवासी विविध कार्यकारी संगठन के प्रबंधक महेंद्र मेश्राम अभी भी फरार हैं। पुलिस इंस्पेक्टर महेंद्र वाघ मामले की जांच कर रहे हैं।
विभिन्न आदिवासी कार्यकारी सहकारी समितियों में भी धान घोटाला
एटापल्ली तालुका में हेदारी आदिवासी विविध कार्यकारी सहकारी समिति के सचिव और केंद्र प्रमुख को धान घोटाले के सिलसिले में फरवरी में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। संस्थान सचिव का नाम किशोर पाडा है, जबकि केंद्र प्रमुख का नाम सुरेश पुंगाटी है। संगठन के अध्यक्ष सुधाकर पुंगाथी फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, खरीफ सीजन 2022-23 में खरीदे गए अनाज में से 1.37 करोड़ रुपये मूल्य के 13,000 बोरे धान कम पाए गए। धोखाधड़ी के इस मामले में संस्था के इन तीनों सदस्यों, उनके सहायक प्रवीण दुर्गे और अहेरी की प्रभारी विपणन अधिकारी सोनाली पेंदाम सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इस मामले में संगठन के प्रमुख और सचिव को एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
10 thousand quintal paddy scam in gadchiroli fir registered against five accused president and vice president arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMForest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 09:28 PMसिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM













