'लाड़ली बहना बंद कराना है क्या', जब भारत माता की जय नहीं बोलीं महिलाएं; तो BJP विधायक ने दी धमकी- देखें VIDEO

Meena Singh Controversial Statement: मानपुर भाजपा विधायक मीना सिंह का कथित वीडियो वायरल, नारा न लगाने पर लाड़ली बहना योजना बंद करने की बात कही, उमरिया से भोपाल तक कड़े विलेख की बहस तेज।
BJP MLA's alleged warning over Ladli Behna scheme sparks political controversy in Madhya Pradesh
मीना सिंह का वायरल वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP MLA Meena Singh Viral Video: उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक मीना सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक कथित तौर पर "भारत माता की जय" नहीं बोलने पर लाड़ली बहना योजना का लाभ बंद करने की बात कहती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो कुदरी नंबर-2 गांव में आयोजित एक लोकार्पण समारोह का है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ मीना सिंह का वीडियो

उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक मीना सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक एक कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों से भारत माता की जय के नारे लगाने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने नारा नहीं लगाने पर लाड़ली बहना योजना का लाभ बंद कर देने की चेतावनी दी।

मानपुर विधानसभा के कुदरी गांव का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के अनुसार यह वीडियो मानपुर विधानसभा के कुदरी नंबर-2 गांव का बताया जा रहा है, जहां विधायक मीना सिंह एक लोकार्पण समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे राष्ट्रभक्ति से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई लोगों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को राजनीतिक या वैचारिक नारों से जोड़ने पर सवाल उठाए हैं।

मीना सिंह की ओर से अब तक नहीं आई कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने राजनीतिक रंग भी लेना शुरू कर दिया है। हालांकि वीडियो की परिस्थितियों और उसके पूरे संदर्भ को लेकर अभी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। वहीं, इस संबंध में विधायक मीना सिंह की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं।

https://youtu.be/n7Y6ce2mOjw?si=uoGShPT7WHZY6ers

Navbharat Live
navbharatlive.com